Seema Haider ने राम मंदिर की खुशी में जमकर की आतिशबाजी, सचिन के साथ छत से पर...

seema haider

राम मंदिर की खुशी में सीमा हैदर और सचिन मीणा ने कुछ ऐसा कर डाला है जोकि खबरों का हिस्सा है। इस वक्त एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें इस पाकिस्तानी महिला को घर की छत पर आतिशबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

जी हां, सीमा हैदर और सचिन मीणा लंबे समय से 22 जनवरी का इंतजार कर रहे थे। सीमा हैदर ने पहले ही कह दिया था कि वो प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन काफी सेलिब्रेट करेंगी और लोगों को बधाई देंगी। इसके अलावा उन्होने इच्छा जाहिर की थी कि वो राम मंदिर जाना चाहती हैं और इसके लिए सरकार की परमिशन का इंतजार है।

अब जो वीडियो सामने आया है जिसमें पीली कलर की साड़ी में सीमा हैदर नजर आ रही हैं और जमकर आतिशबाजी करते हुए नजर आ रही हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया वो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोगों के द्वारा काफी साझा किया जा रहा है।

हालांकि लोगों के कमेंट्स के बाद सीमा हैदर की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। सीमा हैदर ने एपी सिंह से कहा था कि वो राम मंदिर जाना चाहती हैं। आने वाले समय में वो यहां पहुंचती हैं या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा। सीमा और सचिन की लव स्टोरी काफी अनोखी है।

आपको बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की PUBG खेलते हुए मुलाकात हुई, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी।

इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है...

More from Filmibeat

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X