Seema Haider Video: सीमा हैदर का खुल्ला चैलेंज- अगर भारत आया गुलाम हैदर तो बच्चे कर देंगे उसकी ऐसी हालत

Seema Haider

Seema Haider Viral Video: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के चर्चे होते थम नहीं रहे हैं। आए दिन सीमा हैदर के नित नए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो जाते हैं। अब एक बार फिर से सीमा का एक ऐसा ही वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीमा हैदर अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के बारे में बातें करती दिखाई दे रही हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि न्यूज़ एंकर उनके पति की चौथी शादी के बारे में सवाल करता है जिसपर सीमा साफ कहती हैं कि वो चार और शादी और भी कर ले तब उन्हें कोई एतराज नहीं हैं। इसके साथ ही एंकर इसके सीमा से कहता है कि वो अपने बच्चों से मिलने के लिए भारत आना चाहता हैं। इसपर सीमा बेबाक अंदाज में जवाब देती हुई कहती हैं कि अहर वो भारत आएंगे तो ये बच्चे तो उन्हें पहचानेंगे भी नहीं क्योंकि वो बच्चो से मिलते ही नहीं थे।

सीमा हैदर का ये वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें..

आपको बता दें कि इससे पहले सीमा ने क्राइम तक को एक इंटरव्यू दिया था। सीमा हैदर ने कहा था, 'मेरी लाश ही हिंदुस्तान से जाएगी। मैं सचिन से प्यार करती हूं। सब कुछ छोड़ कर यहां आई हूं। ये मैं सिर्फ कहने के लिए नहीं कह रही हूं, बल्कि करके भी दिखाऊंगी।' सीमा हैदर ने कहा था, 'मैं सब कुछ छोड़ कर सिर्फ प्यार की खातिर यहां आई हूं। मुझे सरकार पर पूरा विश्वास है।' एटीएस की जांच के बारे में सीमा ने कहा कि उसे जांच एजेंसी पर भरोसा है और सच सामने आएगा। सीमा ने कहा कि वो किसी फिल्म में काम नहीं करने जा रही है। ये सब कुछ लोगों की साजिश का नतीजा है।

सीमा ने कहा था, 'सचिन के परिवार से उसे बहुत प्यार मिल रहा है।' ये पूछने पर कि ये जानते हुए कि सचिन की आर्थिक स्थिति ठीक नही हैं, फिर भी यहां क्यों आई ? इस पर सीमा ने कहा, 'मैं सचिन से प्यार करती हूं। मेरे पहले पति से मेरा तलाक हो चुका है। मैं सब कुछ छोड़ कर हिंदुस्तान आई हूं। अब मेरी लाश ही यहां से जाएगी।'

सीमा के वकील एपी सिंह ने कहा था, 'वो बेशक दुश्मन देश से आई है, लेकिन अब वो भारत की बेटी है। हमें उम्मीद है कि मोदी सरकार और योगी सरकार उसे और उसके बच्चों के बारे में सोचेगी। हमारी याचिका भी राष्ट्रपति के पास पैंडिग है। उम्मीद करते है कि सीमा को भारतीय नागरिकता मिलेगी और देश उसे स्वीकार करेगा।'

More from Filmibeat

Read more about: seema haider sachin ghulam haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X