POK और पीएम मोदी को लेकर ये क्या बोल गई सीमा हैदर, लोग बोले- लानती औरत, तेरे नसीब में...

सीमा हैदर इस वक्त चर्चा में हैं क्योंकि गुलाम हैदर लगातार कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। उसने एक इंडियन वकील भी किया है जो कि गुलाम के पक्ष में केस लड़ेगा। इस बीच सीमा हैदर दुखी थीं और एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वो रोती हुई नजर आ रही थी।
लेकिन अब एक वीडियो फिर से सामने आया है और चुनाव से पहले सीमा हैदर ने पीएम मोदी और योगी को लेकर कुछ बातें कही हैं। सीमा हैदर ने पीएम को अपना परिवार बताते हुए POK को लेकर एक ऐसी बात कही जो कि चर्चा का विषय बन गई।
सीमा हैदर ने ये भी कहा कि वो कामना करती हैं कि इस बार फिर से मोदी जी ही प्रधानमंत्री बनें। इस वीडियो को लेकर चर्चा है।
वीडियो में क्या बोलीं सीमा हैदर
सीमा हैदर ने वीडियो में कहा है, ''नमस्कार और जय श्री राम, राधे राधे सभी को.. हम हैं मोदी जी का परिवार। POK में बहुत से ऐसे परिवार रहते हैं जो कि मोदी जी को अपना परिवार बनाना चाहते हैं। लगभग सभी लोग हैं जो कि मोदी जी का परिवार बनना चाहते हैं। हमारे लिए काफी गर्व की बात है कि मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। हमें बहुत खुशी होती है जब हम मोदी जी का कोई वीडियो देखते हैं। हम खुशनसीब हैं कि हम उत्तर प्रदेश में रहते हैं और यहां महाराज जी की सरकार है।''
लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
सीमा हैदर के इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''पहले तो सीमा जी आप अपने पाकिस्तान जाइए अपने बच्चों के साथ फिर वहां से भाषण बाजी करिए'' एक ने लिखा, ''इतना मत फेको, अंदर से जलती होगी मोदी जी से।'' एक ने लिखा, ''एक टिकट लोकसभा का इन मैडम को भी मिलना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''लानती औरत सीमा तेरी नसीब मैं ज़िल्लत या दर बदर की ठोकरों के सेवा कुछ भी नहीं है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications