'मीणा जी को कमाने की जरूरत नहीं...', Seema Haider ने खोले अपनी कमाई के राज, लोग बोले- बीवी के पैसे पर ऐश...

Seema Haider Earning: सीमा हैदर आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह अपने चार बच्चों के साथ में अपने पहले पति को छोड़ पाकिस्तान से भारत आ गई थी। यहां पर आकर उन्होंने सचिन मीणा के साथ में शादी कर ली और अब जल्दी ही वह सचिन मीणा के बच्चे की मां बनने जा रही हैं।
सीमा हैदर अक्सर किसी न किसी वजह के चलते सोशल मीडिया पर भी वायरल होती रहती हैं और आए दिन कोई ना कोई वीडियो भी डालती रहती हैं। लेकिन अब इसी बीच सीमा हैदर का एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इस वीडियो में वह बताती हुई नजर आ रही है कि वह 6 चैनल चलाती हैं।
वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में सीमा हैदर ने रिपोर्टर को कहा कि "मेरे छह चैनल है। लेकिन मैंने कभी भी बताया नहीं। मैंने अपने तीन चैनल तो बाद में बनाए हैं। वह बहुत पहले ही मोनेटाइज हो गए थे। उनकी एक-एक महीने की अर्निंग भी मेरे पास में आ चुकी है। सचिन को कमाने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।"
सीमा हैदर ने वायरल वीडियो में कहा कि मेरे सोशल मीडिया अकाउंट भी बहुत अच्छे चल रहे हैं। यूट्यूब से लेकर फेसबुक सब कुछ चल रहा है। सचिन को कमाने की जरूरत ही नहीं है और मैं इनको खुद भी कहीं नहीं जाने देती हूं। मेरा मन नहीं करता और यह तो बहुत बार कहते हैं कि यह काम कर लेते हैं या कोई बिजनेस कर लेते हैं। लेकिन मैं कहती हूं कि मेरा तुम्हारे बिना मन नहीं लगेगा।


Click it and Unblock the Notifications