..................... Seema Haider on anantnag encounter reveals pakistani people alos facing alot for terrorism - Hindi Filmibeat

अनंतनाग एनकाउंटर पर सीमा हैदर का पाकिस्तान की जनता के लिए दुख, पाकिस्तान की आम जनता भी.. सैनिको को..

Seema Haider

Seema Haider On Anantnag Encounter: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक कर्नल, मेजर और एक पुलिस उपाधीक्षक शहीद हो गए। जिस पर पाकिस्तान से आई आई सीमा हैदर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीमा हैदर ने कहा कि पाकिस्तानी अपनी आतंकवादी हरकतों से बाज नही आ रहे और हमारे देश के सैनिकों को शहीद किया है।

पाकिस्तान की आम जनता इन आतंकवादियों से दुखी- सीमा

वहीं आगे आपनी बात जारी रखते हुए कहा कि "पाकिस्तान में वहां के लोगों के भारत के बारे में गलत कहा जाता है जो खत्म होना चाहिए। पाकिस्तान की ओर से भारत में की जाने वाली घटनाएं बंद होनी चाहिए, इसी वजह से ही पाकिस्तान में लोग रहना नहीं चाहते हैं। पाकिस्तान की आम जनता भी इन आतंकवादियों से दुखी है और परेशान है।"

सीमा ने सैनिकों को शायरी के जरिए दी श्रद्धांजलि

इसके साथ ही सीमा ने शहीदों को शायरी के जरिए श्रद्धांजलि दी। सीमा हैदर ने कहा- "वो मरके भी अमर हो जाते हैं, भारत मां की गोद में सिर रखकर सो जाते हैं। और जिस उम्र में तुम हसीनाओं के दुपट्टे में लिपटकर रहते हैं वो उस उम्र में घर तिंरगे में लिपटकर आते हैं। जय श्री राम हिंदुस्तान जिंदाबाद।"

जवान शहीदों की शहादत का बदला

बता दें कि, बीते बुधवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन सैन्य अधिकारी और एक जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद अधिकारियों ने कहा, 'ड्रोन से की जा रही निगरानी के आधार पर सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के छुपने की जगह पर मोर्टार के गोले दागे हैं। इसके साथ ही खबर ये भी सामने आ रही है कि, सुरक्षाबलों ने इलाके को पूरी तरह से घेर रखा है। कश्मीर जोन पुलिस ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष ढोचक और डीएसपी हुमायूं भट्ट की अटूट वीरता को सच्ची श्रद्धांजलि, जिन्होंने इस अभियान के दौरान अपने जीवन का बलिदान कर दिया। हमारी सेनाएं उजैर खान सहित लश्कर के दो आतंकवादियों को घेरने के लिए अटूट संकल्प के साथ डटी हुई हैं।"

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X