..................... Seema Haider objection on movie based on her she said people trying to defame me - Hindi Filmibeat

Seema Haider ने खुद पर बन रही फिल्म पर जताई आपत्ति, कहा- 'मेरे नाम का हो रहा गलत इस्तेमाल'

Seema Haider

Seema Haider Movie: कथित तौर पर कराची से नोएडा आने वाली सीमा हैदर इन दिनों खूब खबरों में हैं। उन्हें लेकर कुछ ना कुछ अपडेट आए दिन सामने आते ही रहते हैं। अब तो खबर आ रही है कि सीमा हैदर को लेकर फिल्म भी बनने जा रही हैं, जिसे लेकर उन्होंने अपना रिएक्शन दिया है।

सीमा हैदर ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपने ऊपर बनाई जा रही फिल्म पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि उनके ऊपर जो फिल्म बन रही है, उसके लिए उन्होंने कोई अनुमति नहीं ली है। सीमा ने कहा कि उनसे इस फिल्म को लेकर कोई सहमति भी नहीं ली गई है। उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। जो कि गलत बात है।

बता दें कि सीमा हैदर की लव स्टोरी और वो पाकिस्तान से कैसे भारत आईं.. इस पर अमित जानी एक फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म का नाम कराची टू नोएडा होने वाला है लेकिन इसके साथ कई सारी समस्याएं हैं। दरअसल प्रोड्यूसर अमित जानी ने एक रिट पेटीशन दायर की थी जिसमें शिकायत की गई है कि, मनसे की तरफ से उनको धमकियां आ रही हैं और इसका सिर्फ एक कारण है कि वो उत्तर भारत से हैं। अमित जानी ने कोर्ट से कहा है कि, मनसे को ये लगता है कि हम लोग देश विरोधी फिल्म बना रहे हैं लेकिन ये सरासर गलत है।

अमित जानी ने आगे कहा- 'हमारी फिल्म देश भक्ति से भरी हुई है और कुछ भी ऐसा नहीं है जो कि विवाद का कारण बनेगा। अमित जानी यहीं नहीं रुके.. उन्होने कहा कि इस तरह के संगठन के खिलाफ पुलिस और सरकार को शख्त कदम उठाने पड़ेगे और इसके बाद ही हमारी फिल्म आगे बढ़ पाएगी।'

अब देखने वाली बात ये है कि अमित जानी को लेकर हाईकोर्ट क्या कहता है और मनसे की धमकी को किस तरह से देखता है। गौरतलब है कि मनसे के एक नेता ने कुछ समय पहले कहा था कि वो इस फिल्म को नहीं बनने देंगे, जितनी जल्दी हो सके इस नाटक को बंद कर दिया जाए। हालांकि सीमा हैदर को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं लेकिन सीमा ने इसपर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X