‘लप्पू सा सचिन..झींगुर सा लड़का’, जानिए कौन है इस डायलॉग से वायरल होने वाली महिला

Seema Haider Update: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के किस्से को आज भला कौन नहीं जानता है। किसी न सीमा हैदर के भारत आने को साजिश बताया तो किसी ने इसे सरहद पार की प्रेम कहानी कहा लेकिन सीमा हैदर ने इसे सचिन के लिए इसे अपने प्यार की दीवानगी बताई।
सचिन हुए खूब ट्रोल
सचिन सीमा के प्यार की कहानी जैसे फेमस हुई, लोगों ने तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए। सचिन को तो जैसे ट्रोल करने वालों की तो लाइन ही लग गई। कई लोगों ने तो सचिन को खरी-खोटी तक सुनाना शुरू कर दिया। इस मामले में एक महिला का वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें वो कहती नजर आ रही है कि 'सचिन..क्या है सचिन में..लप्पू सा सचिन है..वो झींगुर सा लड़का..बोलता वो है ना..ऐसा क्या है सचिन में..उससे प्यार करेगी सीमा।'
कौन है वायरल महिला
ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, यही नहीं इस वायरल वीडियो पर तो गाना भी बन चुका है। लेकिन क्या आप इस महिला के बारे में जानते हैं कि ये महिला आखिर है कौन? दरअसल ये महिला सचिन की पड़ोसी है। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में ही यह महिला सचिन के घर के पड़ोस में रहती है।
सीमा और सचिन का वीडियो
सीमा हैदर और सचिन का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ये दोनों एक दूसरे के साथ तैयार हुए दिखाई दे रहे हैं। सचिन जहां नीले रंग के फॉर्मल कपड़ों में नजर आ रहे हैं तो वहीं सीमा भगवा साड़ी में एकदम पारंपारिक भारतीय नारी अवतार में दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में सचिन सीमा की मांग भरते और सीमा सचिन पर प्यार लुटाती दिखाई दे रही हैं।
क्या है प्रेम कहानी
आपको बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की PUBG खेलते हुए मुलाकात हुई, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई।


Click it and Unblock the Notifications