Seema Haider को लेकर नया खुलासा, शख्स ने किया दावा- 'मेरे पास सोना लेकर लाहौर आने का किया वादा'

Seema Haider News: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर अपनी प्रेम कहानी के लिए मशहूर हैं और उनका दावा है कि वो सचिन के प्यार में ही पड़कर सबकुछ छोड़छाड़ के अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू करने यहां आ गई हैं। लेकिन इस बीच एक शख्स ने अजीबोगरीब दावा कर दिया है।
सीमा हैदर के कथित बॉयफ्रेंड ओसामा ने कुछ खुलासे कर दिए हैं, जिसके बाद लोगों के शक की सुई एक बार फिर से सीमा पर घूम गई है। ओसामा का कहना है कि वो सीमा ने उनसे वादा किया था कि बस आप इंतजार करो मैं लाहौर आ रही हूं, सब कुछ छोड़छाड़ कर। मेरे पास इतने तोला सोना है, मैं ये कर दूंगी, मैं वो कर दूंगी। पाकिस्तान के यूट्यूबर सैयद बासित अली ने यह भी दावा किया कि उनके पास सीमा के खिलाफ सबूत भी है।
सीमा के पूर्व प्रेमी ओसामा ने दावा किया था "सीमा को क्रिकेट बहुत पसंद है और सीमा सिर्फ वर्ल्ड कप मैच देखने भारत गई है। वह वर्ल्ड कप मैच देखने का कोई मौका नहीं छोड़नी चाहती हैं। वो वर्ल्ड कप देखने के बाद वापस पाकिस्तान आ सकती हैं।"
आपको बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की PUBG खेलते हुए मुलाकात हुई, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई।


Click it and Unblock the Notifications