एक और पाकिस्तानी लड़की भारत आने को तैयार, कहा- Seema Haider की तरह मैं भी...

Seema Haider Update: सीमा हैदर अपनी कहानी को लेकर पिछले काफी दिनों से फेमस हो रखी हैं। उनकी कहानी को लेकर कुछ लोग खुश हो रहे हैं तो कुछ लोग सीमा को पाकिस्तान की एक चाल भी बता रहे हैं। इन सबके बीच सीमा हैदर की ही तरह एक और पाकिस्तानी लड़की ने भारत आने की डिमांड कर दी है।
सीमा हैदर इन दिनों नोएडा में रहकर अपना घर बना रही हैं। उनका घर तो लगभग बन कर तैयार भी हो गया है। लेकिन इस बीच सीमा हैदर की ही तरह भारत आने के लिए पाकिस्तानी महिला भी तैयार हो गई है और ये पाकिस्तानी महिला कोई और नहीं बल्कि विराट कोहली की फैन लव खानी यानी फिजा खान हैं।
फिजा खान का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कहती नजर आ रही हैं- ' अब देखिए ना, सचिन जी सीमा को लेकर भारत चले गए, पर खानी को लेकर भारत कौन जाएगा? हमारा भी तो कोई होना चाहिए, जो हमें भारत-पाकिस्तान का मैच दिखा सके। हम वापस आ जाएंगे दुबई। पर हम तो कानूनी तरीके से भारत जाना चाहते हैं।'
आपको बता दें, फिजा खान विराट कोहली की तगड़ी फैन हैं और श्रीलंका में उनकी पाकिस्तानी टीम वापस जाने के बाद भी वो रुकी रहीं और वो भी विराट को स्टेडियम में अपने सामने देखने के लिए। वो खुलेआम खुद को विराट का फैन बताती हैं और कहा था कि वो उन्हीं के लिए मैच देखने आई थीं।
फिजा खान ने 15 अक्टूबर से होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में भारत आने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वीजा की अपील भी की है। फिजा खान ने पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा कि मैं एक आम पाकिस्तानी लड़की हूं जो दुबई में रहती हूं। उन्होंने लिखा कि प्लीज मुझे वर्ल्ड कप के लिए अहमदाबाद में आने का स्पेशल वीजा चाहिए।
सीमा हैदर के बारे में बात करें तो पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की PUBG खेलते हुए मुलाकात हुई, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई।


Click it and Unblock the Notifications











