सचिन के प्यार में पागल Seema Haider ने लांघी पाकिस्तान की सरहद, अब यहां आकर तोड़ रहीं ईंटें

Seema Haider News: सीमा हैदर की कहानी से आज पूरा देश रूबरू है। सचिन मीणा के लिए वो अपने पति को छोड़कर पाकिस्तान से भारत आ गईं। तब से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस कहानी की वजह से सीमा इस कदर फेमस हुई हैं कि इन दिनों वो एक सेलेब्रिटी की तरह सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
कभी सीमा हैदर के डांस का वीडियो सामने आता है तो कभी पाकिस्तान को खरी खोटी उनका वीडियो वायरल हो जाता है। मगर इन दिनों जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखकर लोगों की हंसी छूट रही है और कह रहे हैं कि सीमा हैदर के सिर से अब आशिकी का भूत उतर जाएगा।
बीते दिनों में इंटरनेट पर सीमा हैदर के कई वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें वो अपना एक कमर बनवाती नजर आ रही हैं। लेकिन इस बीच एक ऐसी फोटो भी वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद लोग सीमा का मजाक उड़ा रहे हैं। सीमा हैदर की जो फोटो वायरल हो रही है उसमें वो अपने पति सचिन के साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं। चारों तरफ ईंटें रखी हुई दिखाई दे रही हैं और वीडियो में सीमा और सचिन ईंट तोड़ने का काम कर रहे हैं। सीमा हैदर का ये वीडियो सामने आते ही लोगों ने फिरकी लेनी शुरू कर दी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, पाकिस्तान से आई सीमा हैदर जुलाई 2023 से सुर्खियां बटोर रही है। जो अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के लिए अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत चली आईं। इस मामले में आए दिन कुछ ना कुछ खुलासे होते रहते हैं।
सीमा और सचिन साल 2019 में ऑनलाइन वीडियो गेम PUBG के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। इसी साल मार्च में सचिन और सीमा नेपाल की राजधानी काठमांडू में मिले, जहां वे सात दिनों तक साथ रहे और गुपचुप तरीके से शादी कर ली। इसके बाद सीमा वापस पाकिस्तान चली गई और सचिन भारत लौट आया। पुलिस के मुताबिक, अपने पति के साथ अनबन का दावा करने वाली सीमा ने कराची स्थित घर वापस पहुंचकर 12 लाख पाकिस्तानी रुपये में एक प्लॉट बेचा और नेपाल के रास्ते भारत आ गई।


Click it and Unblock the Notifications