..................... Seema Haider new video came out where she said she is going to marry once again - Hindi Filmibeat

अब Seema Haider करेगी दूसरी शादी, कहा- 'इतनी धूमधाम से दोबारा शादी करूंगी कि दुनिया देखती रह जाएगी'

Seema Haider

Seema Haider News Update: सीमा हैदर जो इन दिनों नोएडा रबूपुरा में अपने पति सचिन के साथ रह रही हैं। आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती हैं। सीमा हैदर को लेकर अपडेट सामने आते रहते हैं और हाल ही में एक सीमा ने कुछ ऐसा कहा है, जिसके बारे में जानकर लोग हैरान हो रहे हैं।

सीमा हैदर एक वीडियो में कहती हुई नजर आ रही हैं कि अगर सीमा के कागजात पर सरकार की मुहर लग जाती है तो वो दोबारा शादी करेंगी, वो भी धूमधाम से। हम नाचेंगे और खूब खुशियां मनाएंगे। मेरी कृष्ण जी से प्रार्थना है कि वो दिन आ जाए। मैंने सारी चीजें सेट करके रखी है। सब लोग मुझे सपोर्ट कर रहे हैं, पूरा मोहल्ला कह रहा है कि हम ऐसे धमाकेदार अंदाज में तुम्हारी शादी करवाएंगे कि पूरी दुनिया में तुम्हारी मिसाल बन जाएगी।

सीमा आगे कहती हैं कि मैं पाकिस्तान से यही कहूंगी कि मैं बहुत खुश हूं, आप लोग चुप हो जाओ। अपने वहां के लोगों को देखो, वहां की चीजें संभालो, मेरी चिंता छोड़ दो... मैं यहां बहुत खुश हूं, मेरे बच्चे यहां बहुत खुश हैं। मैं खुश हूं तो उनको क्या दिक्कत है? बता दें कि सीमा हैदर का दावा है कि मार्च 2023 में उसने नेपाल के मंदिर में सचिन के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर ली थी। सीमा ने इसकी तस्वीरें भी जारी की थीं। सीमा का ये भी दावा है कि उन्होंने शादी के बाद से ही हिंदू धर्म अपना लिया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, पाकिस्तान से आई सीमा हैदर जुलाई 2023 से सुर्खियां बटोर रही है। जो अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के लिए अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत चली आईं। इस मामले में आए दिन कुछ ना कुछ खुलासे होते रहते हैं।

सीमा हैदर लंबे समय से खुद को भारतीय नागरिकता दिए जाने की मांग कर रही हैं। उन्‍होंने इसके लिए राष्‍ट्रपति को पत्र भी लिखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से भी गुहार लगा चुकी हैं। यूपी एटीएस सीमा, सचिन और ससुर नेत्रपाल मीणा से कई राउंड में पूछताछ कर चुकी है। प्राथमिक जांच में सीमा के पाकिस्‍तानी जासूस होने संबंधी कोई तथ्‍य नहीं मिलने की बात कही जा रही है। सुरक्षा एजेंसी की जांच रिपोर्ट पर यूपी सरकार को अंतिम फैसला करना है।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X