बन गया Seema Haider का नया आशियाना, अपने नए कमरे के साथ बनवाया मंदिर और लगवाई ये खास चीज

Seema Haider New House: सीमा हैदर जब से पाकिस्तान से भारत आई हैं, चर्चा का विषय बनी हुई हैं, नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से पाकिस्तान से भारत आने वाली सीमा अपनी प्रेम कहानी को लेकर काफी ज्यादा फेमस हैं। उनका कहना है कि वो नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा से बहुत प्यार करती हैं और यही वजह है कि वो सब छोड़छाड़ कर भारत आ गई हैं।
सीमा इस कदर सचिन मीणा के प्यार में दीवानी हुई हैं कि उन्होंने इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म कबूल कर लिया है और अब वो सीमा हैदर से सीमा सचिन मीणा बन गई हैं। इस बीच सीमा हैदर ने खबर दी थी कि नोएडा में उनका अपना घर बन रहा है और अब वो घर लगभग बनकर तैयार हो गया है।
सीमा हैदर जल्द ही अपने नए घर में शिफ्ट होने जा रही हैं, उन्होंने अपने पुराने घर को ही तुड़वाकर नया घर बनवाया है। घर में एक नया कमरा बनवाया जा रहा है, जिसमें हवादार खिड़की लगवाई गई है। सीमा और सचिन का कमरा 10 बाई 12 का है और कमरे के साथ ही किचन लगा हुआ है। किचन से ही सटा पूजा घर भी है।
आपको बता दें, पहले वाले घर में दो कमरे बने हुए थे। एक कमरे में सचिन-सीमा और उनके बच्चे रहते थे। दूसरे कमरे में सचिन के मां-बाप और उनकी बहन रहती थी। जब सीमा ने अपने लिए कमरा बनाने की गुहार लगाई तो सोशल मीडिया पर सामने आकर सीमा हैदर की मदद की।
सीमा हैदर के बारे में बात करें तो पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की PUBG खेलते हुए मुलाकात हुई, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई।


Click it and Unblock the Notifications