..................... Seema haider new dance video on song maiya re mohe byah de hindustan goes viral - Hindi Filmibeat

Seema Haider: 'मैया रे मोहे ब्याह दे हिंदुस्तान' गाने पर पाकिस्तानी सीमा हैदर ने किया जमकर डांस, वीडियो वायरल

Seema Haider

Seema Haider: अपने प्यार के लिए पाकिस्तान से हिंदुस्तान आने वाली सीमा हैदर (Seema Haider) आज के वक्त में किसी सेलेब्स से कम नहीं हैं, क्योंकि वह हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर सचिन मीणा की पत्नी सीमा हैदर के कोई ना कोई वीडियो और फोटोज वायरल होते रहते हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद आते हैं। हाल ही में इंटरनेट पर सीमा हैदर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सीमा जमकर 'मैया रे मोहे ब्याह दे हिंदुस्तान' गाने पर डांस कर रही हैं।

सीमा हैदर का डांस वीडियो-

बॉर्डर पार से आने वाली सीमा हैदर के आए दिन वीडियो वायरल होते हैं, कभी सीमा हैदर डांस करती है, कभी बयान देती है, कभी साचिन मीणा संग मस्ती करती हैं तो कभी कभी विवादों को लेकर बात-चीत करती हैं।

हाल ही में सीमा हैदर का जो वीडियो सबसे ज्यादा सुर्खियों में वह एक डांस वीडियो है। इस वीडियो से सबका ध्यान अपनी ओर खीचा है। वीडियो में सीमा हैदर लाल साड़ी पहनकर सबके सामने जोर-जोर से डांस कर रही हैं।

जिस गाने पर सीमा हैदर अपने आप को डांस करने से रोक नहीं पा रही हैं उस गाने का नाम है 'मैया रे मोहे ब्याह दे हिंदुस्तान'। यह पुरानी फिल्मों का काफी हिट गाना है। वीडियो में सीमा के एक्सप्रेशंस देखने लायक हैं।

सोशल मीडिया पर जैसे ही सीमा हैदर का ये वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने प्रतिक्रिया देना शुरु कर दिया। कुछ लोगों को वीडियो काफी पसंद आ रहा है और जमकर सीमा हैदर की तारीफ कर रहे हैं। तो कुछ लोगों को लग रहा है कि सीमा बहुत पहले से ही हिंदुस्तान में आने का प्लान कर रही थी।

सीमा हैदर और सचिन मीणा-

पाकिस्तान से अपने चार बच्चों संग हिंदुस्तान आने वाली सीमा हैदर पहले से ही शादी-शुदा थी परंतु उनको बाद में सचिन मीणा से प्यार हो गया और इसीलिए वह हिंदुस्तान आ गई। सीमा के हिंदुस्तान आने पर पहले तो कई विवाद हुए परंतु बाद में सब ठीक हो गया। आज के वक्त में सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। खास बात ये है कि जल्द ही सीमा हैदर के जीवन पर फिल्म भी आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X