Seema Haider- जेल जाने को तैयार हैं सीमा की पड़ोसन मिथिलेश भाटी, बोलीं- मैंने कुछ गलत नहीं कहा..

सीमा हैदर और सचिन मीणा की पड़ोसन मिथिलेश भाटी भी खबरों का हिस्सा लगातार बन रही है और इस वक्त उनका एक बयान चर्चा में है। खबरें आईं थीं कि सीमा हैदर और सचिन अपनी पड़ोसन पर मानहानि का केस दर्ज करने जा रहे हैं। इसके बाद सीमा के वकील ने इसको लेकर खुलासा किया था।
अब एक इंटरव्यू के दौरान लप्पू सा सचिन कहने वाली इस महिला ने कहा है कि उन्होने कुछ गलत नहीं कहा है। अगर उन्होने गलत किया है तो वो जेल जाने को तैयार हैँ। लेकिन उन्होने कहा, ''अगर मैं जेल जाउंगी तो उन लोगों को भी जेल भेजो जो इसपर मीम्स बना रहे है, गाने बना रहे हैं और उसका मजाक बना रहे हैं।
मैने तो सिर्फ एक बात कही थी, मीडिया ने उसको इतना फैलाया है। मैं गलत नहीं हूं, जेल जाने को तैयार हूं।'' इसके अलावा मिथिलेश ने कहा कि, ''लप्पू सा कहने के पीछे एक कारण था कि उसकी उम्र ही क्या है जबकि सीमा हैदर 4 बच्चों की मां है, सचिन उसकी आधी उम्र का है।''
हालांकि वकील ने जवाब देते हुए कहा कि, ''प्यार किसी से भी हो सकता है लेकिन के शरीर का मजाक नहीं बनाया जा सकता है।'' हालांकि अब आने वाले समय में क्या होता है ये तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल सीमा हैदर ने मिथिलेश के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है और नोटिस भेज दिया है। मिथिलेश को सचिन का मजाक बनाना और लप्पू सा.. झिंगुर सा लड़का कहना भारी पड़ गया है।
गौरतलब है कि सीमा हैदर जबसे नेपाल के रास्ते भारत आईं हैं तब से ही उनको लेकर चर्चा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि इसके बाद सीमा हैदर को कई सारे ऑफर्स भी मिले हैं और कोई उनको फिल्मों में लेना चाहता है तो कोई जॉब ऑफर कर रहा है। उनके ऊपर एक फिल्म भी बन रही है जिसका नाम कराची टू नोएडा है।


Click it and Unblock the Notifications











