..................... Seema Haider mother illegal entery in india with 4 children Seema Haider mother hiding in sachin house know truth Seema Haider mother video - Hindi Filmibeat

चार बच्चों के साथ सचिन के घर में छुपी है सीमा हैदर की मां? महीनो बाद अम्मी संग सीमा का वीडियो आया सामने

Seema Haider

Seema Haider Mother Video: पाकिस्तान से सचिन के इश्क में चार बच्चों के साथ भारत में घुस आई सीमा हैदर अब यहां कि नागरिकता की चाहत में हैं। सीमा हैदर और सचिन के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसके साथ ही सीमा जो की काफी पहले से वीडियो और रील्स बनाने की शौकीन रही हैं उनके कुछ पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं। इसी कड़ी में अब एक बार फिर से सीमा का एक वीडियो वायरल हो चला है जिसे देखकर लोग काफी कंफ्यूज हो रहे हैं।

सीमा हैदर इस वीडियो में एक बूढ़ी महिला के साथ दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि ये महिला सीमा हैदर की मां है। इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा भी भड़क उठा है। दरअसल, लोगों को लगा रहा है कि सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ साथ अपनी मां को भी हिंदुस्तान में गैर कानूनी तरीके से घुसा लाई है और जल्द ही देश की सुरक्षा के लिए किसी गैंग को तैयार कर पाकिस्तान के नापाक मंसूबों और आतंकी साजिशों को करार दे सकती है। वीडियो में सीमा की मांग में सिंदूर भी लगा हुआ है। ऐसे में साफ है कि सीमा का ये वीडियो शादी के बाद का ही है।

हालांकि आपको बता दें कि ये सीमा हैदर का पुराना वीडियो भी हो सकता है। लेकिन कमेंट सेक्शन पर नजर डाले तो लोगों इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि क्या सीमा हैदर की मां भी सचिन के घर में छुपकर रही है। हालांकि आपको बता दे कि अभी तक सीमा हैदर की मां को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई हैं। फिलहाल सीमा हैदर और उनके चार बच्चे सचिन के साथ काफी खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

सीमा और सचिन इन दिनों अपने नया घर तैयार कर रहे हैं। घर बनाने और मजदूरी करते उनके कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आते रहते है। बता दें कि सीमा और सचिन सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो चुके हैं उनके वीडियो पर लाखों लाइक और हजारों शेयर आसानी से आ जाते हैं। इसके साथ ही दोनों के काफी सारे फैन पेज भी हैं जिनपर तमाम पुराने अनसीन वीडियो शेयर किए जाते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X