ना घर ना परिवार ना हैदर... सीमा को सताती है सिर्फ इस पाकिस्तानी शख्स की याद, बोलीं- प्यार कहां खत्म होता

Seema Haider Video: पाकिस्तान से आई महिला सीमा हैदर आज के वक्त में काफी पॉपुलर बनी हुई है और आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर आए दिन उनकी अतरंगी वीडियोज वायरल होती नजर आ जाती है। आपको बता दें की सीमा हैदर ने भारत आकर सचिन मीणा के साथ में शादी कर ली और वह अपने चारों बच्चों को भी पाकिस्तान से लेकर आई थी।
हालांकि आपको बता दें की सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर ने भारत सरकार से उनके बच्चों को वापस भेजने के लिए गुहार लगाई है। इसी के अलावा गुलाम हैदर ने सीमा हैदर और सचिन मीणा पर केस भी दर्ज करवाया है। जिसके चलते सीमा हैदर और सचिन मीणा दोनों को ही कोर्ट की तरफ से समन भेजा गया है।
लेकिन अब एक बार फिर से सीमा हैदर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और इसमें वह दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आ रही है। इस वीडियो में एक रिपोर्टर उनसे पूछता हुई नजर आती है कि पाकिस्तान में आपका परिवार था और सबसे ज्यादा आप किसको याद करती हो। जिस पर सीमा हैदर ने अपनी बहनों के बारे में बोला।
सीमा हैदर ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि "मुझे अपनी बहनों की बहुत याद आती है। कई बार तो बहुत ज्यादा आती है। हमारा साथ बचपन से था साथ में उठना और बैठना भी था। हमारी पुरानी यादें हैं। मन तो कोई भी नहीं समझता है। बहनों से प्यार किसका खत्म होता है। फिर भी मैं वह चीज छोड़कर आई। सिर्फ हैदर की वजह से छोड़ कर आई।"
अब सीमा हैदर के इस वीडियो पर लोग भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आए। एक यूजर ने लिखा कि "अगर तुम्हें अपनी बहन की याद आती तो यहां पर नहीं आती।" एक अन्य यूज़र ने लिखा कि "हैदर की वजह से नहीं है सचिन के लिए भाग कर आई थी।" एक दूसरा यूजर लिखता है कि "अपनी बहनों को भी साथ लेकर आ जाना था।"


Click it and Unblock the Notifications