माथे पर तिलक लगाकर सीमा हैदर से ऐसी बातें करते बाबा जी, बच्चों से बोले- 'हम नहीं समझते'

सीमा हैदर इस वक्त किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। अक्सर देखा जाता है कि लोग उनके मिलने आते हैं और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो जाते हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही सामने आया है। एक साधु बाबा को इस वक्त सीमा के साथ देखा जा सकता है।
बड़ा सा तिलक लगाए ये बाबा जी कह रहे हैं कि वो काफी समय से उनसे मिलने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये बाबा जी दिल्ली के हैं और नोएडा सीमा हैदर से मिलने के लिए आए हैं। इस दौरान सीमा हैदर ने अपने बच्चों की मुलाकात भी बाबा जी से करवाई।
पाकिस्तान में पैदा हुए बच्चे एक के बाद नमस्ते करते हुए बाबा जी से मुलाकात कर रहे हैं। जैसे ही ये वीडियो सामने आया लोग काफी हैरान हो गए हैं। लोग कमेंट्स कर रहे हैं जो कि अलग अलग तरीके से हैं। एक ने लिखा है, बेशरम औरत हिंदू बन गई, बच्चों को उसके पिता के पास भेज दो।
एक ने लिखा, ''मै भी सोच रहा हू मिलने की आप ने काम ऐसा किया हैं।'' एक ने लिखा, ''अरे हट्ट।'' एक ने लिखा, ''इतनी बड़ी सेलिब्रिटी हो गई हो।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी काफी फेमस है।
पाकिस्तान से शुरू होने वाली सीमा और सचिन की प्यार की कहानी हिंदूस्तान के उत्तर प्रदेश के नोएडा में आकर भी नहीं थमी है। दोनों को लेकर कई सारी बातें सामने आई परंतु दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ रहे और हमेशा एक-दूसरे का सपोर्ट करते दिखे। दोनों फिलहाल काफी खुश हैं, सोशल मीडिया के जारिए दोनों खुद से जुड़ी जानकारी साझा करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications