सिर्फ इनके लिए सचिन मीणा को छोड़ सकती है सीमा हैदर? बोलीं- मेरे लिए सबसे पहले सचिन नहीं बल्कि ये है

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर आज के वक्त में काफी पॉप्युलर हो चुकी है और आपको बता दें कि अक्सर सोशल मीडिया पर भी उनकी वीडियोज और तस्वीरें खूब तेजी से वायरल होती हुई नजर आ जाती हैं। भारत आकर सीमा हैदर ने सचिन मीणा संग शादी कर लिया और वह पाकिस्तान से अपने चारों बच्चों को लेकर आई थी।
सचिन मीणा और सीमा हैदर की जोड़ी इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई नजर आ जाती है। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है और आपको बता दें की सीमा हैदर एक अलग ही दावा करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में सीमा हैदर ने सचिन मीणा को बहुत ही अच्छा पिता बताया और कहा कि अगर सचिन उनके बच्चों को प्यार नहीं देते तो वह उन्हें भी स्वीकार नहीं करती।
सीमा हैदर इस वीडियो में बोलती हुई नजर आ रही है कि "सचिन बाद में है और बच्चे पहले हैं। अगर सचिन मेरे बच्चों को नहीं अपनाते तो मैं उनको भी नहीं अपनाती। सचिन ने बच्चों को चाहा है। सचिन ने मेरे बच्चों को बहुत प्यार दिया है और उसके जैसा पिता हो ही नहीं सकता है। वह कभी भी बच्चों पर गुस्सा नहीं करते हैं।"
अब सीमा हैदर के इस वीडियो पर लगातार लोग भी टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "सचिन भी तो बच्चा ही है।" एक अन्य यूजर लिखता है कि "यह औरत कैसी भी हो लेकिन मन बहुत अच्छी है।" एक दूसरा यूजर लिखा है कि "मतलब जो भी बच्चों को चाहेगा उसे सीमा भी चाहेगी।"


Click it and Unblock the Notifications