पैसा कमाने के लिए सीमा हैदर ने शुरू की ये क्लास, घर बैठे लड़कियों को सीखा रही है ऐसा काम

Seema Haider Video: पाकिस्तान से आई महिला सीमा हैदर आज के वक्त में काफी पॉप्युलर हो चुकी है और इतना ही नहीं उनकी सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी लगातार बढ़ती चली जा रही है। सीमा हैदर पाकिस्तान से अपने चार बच्चों को लेकर आई थी और यहां पर आकर उन्होंने सचिन मीणा के साथ में शादी रचा ली।
सीमा हैदर और सचिन मीणा की शादी पर काफी ज्यादा विवाद भी देखने को मिला था। सीमा हैदर के पहले पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने अपने चारों बच्चों को एक बार फिर से पाकिस्तान वापस बुलाने को लेकर भारत सरकार को अर्जी भी डाली थी। जिसके चलते सीमा और सचिन को कटघरे में भी खड़ा किया गया।
हालांकि आपको बता दें कि यह विवाद अभी तक थमा नहीं है। सोशल मीडिया पर भी सीमा हैदर की आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होती हुई नजर आ जाती है। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि सीमा हैदर का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह मेकअप ट्यूटोरियल दिखाती हुई नजर आ रही है।
सीमा हैदर वीडियो की शुरुआत में रहती है कि "अब मैं तैयार होने जा रही हूं क्योंकि बहुत लोग कहते हैं कि मेकअप में क्या लगाती हैं, क्या नहीं लगाती। इसीलिए जो मैं मेकअप नॉर्मल घर में करती हूं, वही मैं आपको करके दिखाऊंगी की क्या-क्या मैं लगाती हूं और क्या-क्या चीज भी यूज़ करती हूं।"
सीमा हैदर के इस वीडियो पर लोग भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "पहले फिल्टर बंद कर फिर बता।" एक अन्य यूजर लिखता है कि "मेकअप नहीं तुम फिल्टर लगती हो।" एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "इतना मेकअप करने के बाद कहीं जाकर जवान दिखती है।"


Click it and Unblock the Notifications