सचिन को लगी ठंड तो Seema Haider ने छत पर ले जाकर किया ऐसा काम, बेटी ने जैसे ही देखा छिपा लिया मुंह

Seema Haider

Seema Haider News: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को लेकर आए दिन खबरें सामने आती ही रहती हैं। सीमा हैदर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं वो आए दिन अपने पति और परिवार को यूट्यूब और इंस्टाग्राम में दिखाती ही रहती हैं। अब हाल ही में सीमा हैदर ने एक वीडियो शेयर किया है और वो बता रही हैं कि कैसे वो अपने सर्दी के दिनों को काट रही हैं।

सीमा हैदर का हाल ही में एक वीडियो आया है जिसमें वो ठंड के मौसम में सुबह-सुबह छत पर जाकर चूल्हा जलाती हैं और उसमें सबके लिए गुड़ वाली चाय बनाती हैं। सचिन सीमा से पूछता है कि वो क्या कर रही है तो सीमा जवाब देती है कि वो चूल्हे पर गुड़ की चाय बना रही है क्योंकि ठंड का मौसम आ गया है और चूल्हे पर बनी चाय उसे बहुत पसंद है। वीडियो में सीमा हैदर अपनी बेटी मुन्नी को भी दिखाती है लेकिन वो अपना मुंह छिपा लेती है।

इन सबके बीच सीमा हैदर से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है। गुलाम हैदर ने कुछ समय पहले दावा किया था कि वो अपने बच्चों को वापस लाकर ही रहेगा और इसके लिए उसने कोशिश करना शुरु कर दिया है। खबर है कि गुलाम हैदर इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है। इस वक्त गुलाम की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो सुप्रीम कोर्ट के सामने खड़ा है और हाथ में फाइल नजर आ रही है। सुप्रीम कोर्ट में केस ठोकने के बाद अब चर्चाएं हो रही हैं कि क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान जाना पड़ेगा?

हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि सीमा हैदर का साथ सचिन मीणा से छूटेगा या नहीं? आने वाला वक्त ही इसको लेकर बताएगा कि सीमा हैदर का क्या होता है। फिलहाल वो सचिन के साथ खुश हैं। सीमा हैदर को भारत में लोग पसंद कर रहे हैं और यही कारण है कि उनके यूट्यूब पर 1 मिलियन फॉलोवर्स हुए हैं।

More from Filmibeat

Read more about: seema haider sachin meena
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X