Seema Haider ने पहली बार सचिन के घर में बनाई रोटियां, सास के साथ रसोई से वायरल हुआ वीडियो!

Seema Haider Kitchen Video- सचिन मीणा के घर में आकर उससे शादी करने के बाद सीमा हैदर बिल्कुल बदल गई है। पाकिस्तान होने के बाद भी वो पूरी तरह से सनातनी हो गई है। देखकर अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि सीमा कभी मुस्लिम कल्चर फॉलो करती थी।
इस वक्स सीमा अपने कुकिंग वीडियो को लेकर खबरों का हिस्सा है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें सीमा हैदर को किचन में देखा जा सकता है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, ''मैने आज खाना बनाया।''
इसके बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं जो कि हैराने करने वाले हैं। दरअसल सीमा हैदर इतने समय के बाद पहली बार किचन में आई है। एक यूजर ने लिखा है, ''बढ़िया बात है बढ़िया है सीमा जी आपने खाना बनाया और आपकी सासुजी आपके सासू मन जी आपकी मदद कर रहे हैं बहुत अच्छी बात है बहू को अकेले नहीं छोड़ रहे हैं।''
एक ने लिखा, ''क्या सीमा जी पाकिस्तान में रोटी नहीं बनती थी क्या जो रोटी हाथ से ठीक कर रही हो।'' एक ने लिखा, ''आनंद लो अब भारत में, मौज करो।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। सीमा हैदर के पति ने उनपर कई आरोप लगाए थे और उनका कहना था कि वो पब्लिसिटी के लिए ये सबकुछ कर रही है।
बता दें कि सीमा हैदर अपने 4 बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी और अब वो शादी करके सचिन मीणा के साथ रह रही है। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची।
वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई। सीमा हैदर कई कारणों से चर्चा में हैं। कुछ महीनों पहले पता चला था कि सीमा को फिल्म, राजनीति और कॉरपोरेट से इतने ऑफर मिले हैं जो कि चौकाने वाले हैं। ये लोग सिर्फ सीमा हैदर को सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से क्लीन चिट मिलने के लिए इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications