..................... Seema Haider made big announcement said- good news will come Soon amid India-Pakistan conflict - Hindi Filmibeat

भारत-पाक तनाव के बीच सीमा हैदर ने की नई घोषणा, बोलीं- जल्द गुड न्यूज दूंगी...

Seema Haider

Seema Haider-Sachin Meena: भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच सीमा हैदर जमकर चर्चाओं में आ गई हैं। क्योंकि जब पहलगाम पर आतंकी हमला हुआ था तब सरकार ने सभी पाकिस्तानियों को अपने देश लौट जाने का आदेश दिया था, लेकिन सोशल मीडिया पर फिर भी लोग यही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर ऐसा कैसे हुआ। जहां तमाम पाकिस्तानी लोग पाक लौट चुके हैं वहीं सीमा हैदर अभी भी भारत में कैसे हैं। जबकि सीमा हैदर के पास तो वीजा भी नहीं है।

सीमा हैदर जाएंगी पाकिस्तान
पड़ोसी देश से बिगड़ते रिश्तों को देखते हुए लोगों का यही कहना है कि सीमा हैदर को भी उनके बच्चों के साथ पाकिस्तान भेजा जाए, लेकिन सीमा अभी भी भारत में हैं। सीमा भारत में रुकने के लिए सरकार से गुहार लगा रही हैं कि उन्हें पाकिस्तान ना भेजा जाए। ऐसे में कई सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि शायद सचिन और सीमा की बेटी होने की वजह से सीमा हैदर को अस्थायी राहत मिल सकती है।

सीमा जल्द देने वाली हैं गुड न्यूज
बता दें कि सीमा हैदर पिछले कुछ समय से यूट्यूब पर एक्टिव नहीं थीं, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने लोगों को यह संदेश दिया है कि वह जल्द ही गुड न्यूज देने वाली हैं। हालांकि लोग अब यह विचार कर रहे हैं कि ये गुडन्यूज कैसी होने वाली है। क्या ये है कानूनी राहत की गुड न्यूज, किसी नए काम की गुज न्यूज या फिर पर्सनल गुड न्यूज भी हो सकती है।

अवैध रूप से भारत में बसी हैं सीमा
आपको बता दें कि सीमा हैदर ने सचिन मीणा से नेपाल में शादी की थी। जिसके बाद वह सचिन मीणा के घर आईं। घर वालों ने सीमा हैदर और उनके चारों बच्चों को स्वीकार कर दोनों की दोबारा शादी करवा दी। सीमा हैदर को भारत में रहते हुए लंबा समय बीत चुका है, लेकिन अभी भी उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सीमा हैदर भारत में अवैध रूप से रह रही हैं।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X