..................... 'मैं तो उसपे मरती हूं..' सीमा हैदर ने सचिन के साथ बनाया रोमांटिक वीडियो Seema Haider made a romantic video with Sachin, people are liking it! - Hindi Filmibeat

'मैं तो उसपे मरती हूं..' सीमा हैदर ने सचिन के साथ बनाया रोमांटिक वीडियो, पसंद कर रहे हैं लोग!

seema haider

सीमा हैदर और सचिन मीणा अब इंस्टाग्राम पर धमाका कर रहे हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है जो कि काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि सीमा हैदर और सचिन ने फिल्म कयामत के एक गाने पर रील बनाई है जो कि काफी धमाकेदार है।

सीमा हैदर को रील में 'मैं तो उसपे मरती हूं..' गाने पर लिप्सिंग करते देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में वीडियो बन रहे हैं और लोगों को ये काफी पसंद आ रहा है। सीमा हैदर के नाम से बने इस अकाउंट पर इस वीडियो को साझा किया गया है।

हालांकि इसपर किसी तरह का कोई कैप्शन नहीं दिया गया है। वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैँ। एक यूजर ने लिखा है, ''मैं आपसे सहमत हूं सीमा जी।'' एक का कहना था, ''क्या बात है।'' एक ने लिखा, ''साथ में तो ठीक लगते हो।''

इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन सीमा और सचिन का रिएक्शन नहीं नजर आया है। बता दें कि दोनों को लेकर कई तरह की बातें होती रहती हैँ। सीमा का ये वीडियो जैसे ही सामने आया वो धड़ल्ले से वायरल हो गया था और लोग कई तरह की बातें इसको लेकर कर रहे थे।

गौरतलब है कि सीमा हैदर इस वक्त हिंदू धर्म अपना चुकी हैं और उनको लेकर राजनीति भी हो रही है। हालांकि उनसे एटीएस ने कई घंटों तक पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद एटीएस ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है और ना ही ये बताया है कि सीमा किस वजह से यहां आई हैं।

हैदर की मानें तो उनका कहना है कि, वो प्यार में आईं हैं.. सीमा हैदर की इस कहानी पर एक फिल्म भी बन रही है और इसका मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। एक राजनीतिक दल ने मेकर्स को धमकी दी थी कि वो इस फिल्म को बंद कर दें वरना सही नहीं होगा।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X