Seema Haider ने पाकिस्तानी न्यूज पर निकाला गुस्सा, बोलीं- मैं योगी जी की सुरक्षा में हूं मेरा कोई बाल भी बांका

Seema Haider

Seema Haider Latest Video: सीमा हैदर (Seema Haider) इन दिनों जमकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। आए दिनों उनके कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। सीमा सचिन की प्रेम कहानी के बीच बीते दिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में देखा जा सकता था कि सीमा हैदर बुरी तरह घायल नजर आ रही थी। कहीं उनके सिर पर चोट लगी दिख रही है तो कहीं उनका होंठ कटा नजर आ रहा था, लेकिन इस मामले को देख उनके वकील एपी सिंह ने तुरंत बयान दिया और इस घटना की सच्चाई बताई थी।

मार-पीट को लेकर जारी किया बयान
वकील एपी सिंह ने एक बयान जारी हुआ था। इस बयान में वे कहते हैं कि पाकिस्तानी यूट्यूबर पर सीमा हैदर के फेक वीडियो बना कर वायरल करना आरोप लगाया है। वे आगे कहते हैं कि पाकिस्तान में एआई के जरिए सीमा का इस तरह का वीडियो बना कर वायरल किया गया है। ऐसा कुछ भी नहीं है सीमा और सचिन आराम से रह रहे हैं। वहीं हाल ही में सीमा हैदर का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे सचिन के साथ नजर आ रही हैं और पाकिस्तानी न्यूज पर गुस्सा करती हैं।

सीमा हैदर का लेटेस्ट वीडियो
सीमा हैदर अपने लेटेस्ट वीडियो में कहती नजर आ रही हैं कि 'मैं सीमा मीणा अपने पति सचिन मीणा के साथ अच्छे से रह रही हूं मैं नोएडा में हूं। कुछ पाकिस्तानी न्यूज चैनल...मुझे तो शर्म आ रही है कि रमजान के पाक महीने में भी वह झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहे। वो नहीं समझते कि मैं भारत में हूं, उत्तर प्रदेश में हूं। वो नहीं समझते कि यहां के मुख्यमंत्री महाराज योगी जी की सुरक्षा में हूं मैं और उनके संरक्षण में कोई महिला कोई व्यक्ति दुखी रह ही नहीं सकता। और मैं अपने भाई वकील एपी सिंह के साथ लगातार कॉन्टेक्ट में हूं। ये सब झूठी खबरे हैं। इनपर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। ये केवल गुमराह करने की कोशिश की जा रही है और मैं बहुत खुश हूं। ये चीजें जो चल रही हैं यह मेरे साथ नहीं हो सकतीं अगले सात जन्म तक नहीं हो सकती हैं। मैंने करवाचौथ का व्रत किया है मैंने भाई एपी सिंह को राखी बांधी है। तो ये तो सोचना भी गलत है कि मेरे साथ कुछ ऐसा हो सकता है। आप सब फेक न्यूज से बचिए। मैं अच्छे से रह रही हूं मेरे पति मेरे और मेरा और बच्चों का अच्छे से ध्यान रख रहे हैं। जय श्री राम, राधे-राधे भारत माता की जय।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X