'झिंगुर से सचिन में क्या देखा..' पाकिस्तानी सहेली और मीडिया पर भड़की सीमा बोली- मेरी नजर से देखोगे तो...

Seema Haider Viral Video: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और हिंदुस्तानी मर्द सचिन की लव स्टोरी के चर्चे होते नहीं थम रहे हैं। इस लव स्टोरी के साथ साथ इस जोड़ी को लेकर भी लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। ऐसे ही कुछ लोगों ने सचिन को उनके लुक्स के कारण झिंगुर तक कह दिया है। ऐसे में मीडिया ने सीमा से खुला सवाल किया की आखिर उन्होंने सचिन में ऐसा क्या देखा कि पाकिस्तान तक छोड़कर चली आईं।
पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और सचिन के कई वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुए हैं. इस दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला सचिन को लेकर ढ़ेर सार सवाल पूछ रही थी। वह महिला सचिन की पड़ोसन बताई जा गई थी, जिसके वीडियो को खूब देखा गया था। उस वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट भी किए थे। अब सीमा ने अपनी उस पड़ोसी के सवाल का जवाब दिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बता दें कि नेपाल के रास्ते भारत में आने वाली सीमा हैदर बीते कुछ दिनों से चर्चाओं में बनी हुई हैं।
Hein ji?? 😭😭😭 pic.twitter.com/bMvKNjcEwp
— Susmita (@shhuushhh_) July 27, 2023
सचिन की पड़ोसन का जो वीडियो वायरल हुआ था उसमें उन्होंने कहा था कि आखिर ऐसा क्या है उस सचिन में? जिसका जवाब देते हुए सीमा ने कहा 'अगर मेरी नजर से देखेंगे न तो यहां सबसे सुंदर सचिन है, प्यार की नजर ऐसी ही होती है'। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान में उनकी दो दोस्त थी, उन्होंने सीमा से पूछा कि उन्होंने सचिन में ऐसा क्या देखा? बच्चा सा तो लगता है। इसपर सीमा ने अपनी दोस्त को जवाब दिया कि तुम लोगों को लगता होगा, मेरी नजर से देखो क्या सचिन?
इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा 'सीमा हमें पता है प्यार अंधा है'। वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया 'प्यार की कोई उम्र नहीं होती'। इस वीडियो पर अधिकतर यूजर्स ने पड़ोस वाली महिला की बातों को रिपीट किया है। बता दें कि नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत में एंट्री करने वाली सीमा से यूपी एटीएस ने पूछताछ भी किया था। जिसके बाद उनके पाकिस्तानी एजेंट होने के भी चर्चाएं होने लगी थी। बता दें कि बीते दिन सीमा के डांस का वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था। उनके पाकिस्तान में डांस करने के वीडियो भी बीते दिनों खूब वायरल हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications











