..................... seema haider lashes out on muslims and gulam haider says only muslims comments on my youtube for this reason - Hindi Filmibeat

VIDEO: ये क्या बोल गई सीमा हैदर- मुस्लमान कर रहे है मेरे साथ... उनको इतनी आग इसलिए लगी है क्योंकि मैं...

seema haider

Seema Haider Video: सीमा-सचिन और गुलाम हैदर की लड़ाई बढ़ती ही जा रही है। गुलाम हैदर जहां अदालत पहुंच चुके हैं तो वहीं सीमा और सचिन का गुस्सा भी अब आग उगलने लगा है। अब एक बार फिर से सीमा ने मीडिया में गुलाम हैदर और पाकिस्तान को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है और पाकिस्तानी मुस्लमानों की काली करतूतों से पर्दा उठाया है।

सीमा हैदर ने हाल ही में एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा, "आज वो आग उगल रहे हैं सिर्फ इस वजह से क्योंकि मैं भारत में हूं। मैं किसी दूसरे देश में होती.. किसी मुस्लमान के साथ होती तो उनको इतनी आग नहीं लगी होती। मैं आज हिंदुस्तान में हूं सचिन मीणा की पत्नी हूं तो इसलिए उनको आग लगी हुई है। मैं कभी कहती नहीं थी लेकिन आज बता रही हूं जो भी मेरे यू ट्यूब पर कमेंट करते हैं सिर्फ वो मुस्लिम होते हैं और पाकिस्तानी होते हैं। यहां के मुस्लिम हमने अच्छे से मिलते हैं। हमारे पास भी आते हैं। सिर्फ अदनान होगा इस्लान होगा फलाना फलाना सिर्फ मुस्लमान को ही लगता है कि मैं गलत हूं क्योंकि मैं हिंदू धर्म में आ गई हूं।"

सीमा हैदर इसके आगे कहती हैं, "मुझे कमेंट करते हैं अभी भी सही रास्ते पर आ जाओ अभी भी वक्त है अल्लाह से माफी मांग लो। अरे उन्होंने अल्लाह देखा है क्या। हो सकता है अल्लाह और भगवान एक ही हों। मैं भगवान को मानती हूं मेरा विश्वास है मेरा विश्वास इतना पक्का हो गया है कि मैं नहीं छोड़ सकती अपने भगवान जी को। मैंने जिंदगी भर के लिए कृष्ण जी का टैटू भी बना लिया है।"

बता दें कि पाकिस्तान में बैठे सीमा के शौहर गुलाम हैदर अभी भी उनके ऊपर भड़के हुए हैं। वहीं दूसरी ओर भारत में गुलाम ने अपने वकील मोमिन मलिक के माध्यम से अदालत का रुख किया है। सीमा और सचिन के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं। मलिक ने CrPC की धारा 156 (3) के तहत आवेदन दायर किया, जिसके तहत मजिस्ट्रेट जांच की अनुमति मिलती है।

इसके बाद सचिन भी भड़क उठे और उन्होंने कहा, "किसके बच्चे?? उस हैदर के बच्चे... चार साल पहले कहां गया था हैदर बच्चों को छोड़कर, तब इसको इज्जत याद नहीं आई थी? जब ये सीमा और बच्चों तो छोड़ गया था तब इसके बच्चे नहीं थे। छोड़कर और तलाक देकर चार साल झांक कर भी नहीं देखा.. तीन साल से तो मैं बात कर रहा था... 2020 से तो मैं बात कर रहा था तब से कुछ नहीं था। अब यहां आ गई है तो बच्चे बच्चे बच्चे... सीमा सीमा सीमा..."

Read more about: sachin meena
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X