Seema Haider- पाकिस्तानी सीमा हैदर को किसने कहा 'पांव की जूती'? वायरल वीडियो से मचा बवाल!

'लप्पू सा सचिन' वाली आंटी इस वक्त रॉकिंग मूड में हैं और वो लगातार सीमा हैदर और सचिन पर निशाना साध रही हैँ। मामला कोर्ट में तो भी उनको किसी तरह का कोई फर्क नहीं पड़ता है। इन आंटी का नाम मिथिलेश भाटी और सचिन को खरी खोटी सुनाकर वो मीडिया में सुपरस्टार बन गई हैं।
इस वक्त वो फिर से चर्चा में है और इस बार वो सचिन पर नहीं बल्कि सीमा हैदर पर भड़कती हुईं नजर आ रही हैँ। आंटी ने इस दौरान सीमा हैदर की तुलना अपने पैरों की जूती से कर डाली है। जी हां, इस वीडियो के सामने आने के बाद ये भी आग की तरह वायरल हो रहा है।
हालांकि ये वीडियो इस महीने की शुरुआत में पोस्ट किया गया था जो कि अब वायरल हो रहा है। सीमा हैदर की ये पड़ोसी एक टीवी चैनल से इस दौरान बात कर रही थी। इस वीडियो को 'hmari_adhuri_kani___' नाम के एक हैंडल से साझा किया गया है।
इस वीडियो में यूजर ने कैप्शन के साथ लिखा है, "ये आंटी नहीं रुक रही है।'' मिथिलेश भाटी कहती हुईं नजर आ रही हैं कि, ''मेरी नजर में तो सीमा में भी कुछ ना है, मेरे पांव की जूती है। आई बात समझ में, मैं अपनी जूती से ज्यादा उसे कुछ ना मानूं। ऐसी सुंदर हमारे हर गली मोहल्ले में कटोरा लेके घूमती हैं।''
इसके बाद मिथिलेश भाटी का ये वीडियो खबरों का हिस्सा है और कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वो चर्चा में रहने के लिए ऐसा कहती हैं। लोग इस पोस्ट पर कमेंट्स कर रहे हैं और एक ने लिखा है, ''भगवान ऐसा पडोसी किसी को ना दे।'' एक का कहना है, ''किस किसको आंटी की वीडियो अच्छी लगती है, लाइक करो।''
एक ने लिखा, ''मुझे लगता है कि उसे सीमा से जलन हो रही है...।'' एक का कहना है, ''ऐसी आंटी सबके गांव में होना चाहिए।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैँ। बता दें कि लप्पू सा सचिन कहने के बाद उनपर मानहानि का केस दर्ज करवाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications