अपने मंसूबों में कामयाब हुआ गुलाम हैदर, सीमा हैदर पर जल्द दर्ज होगी FIR, कोर्ट ने जारी किया नोटिस!

seema haider

काफी समय से खबर आ रही थी कि सीमा हैदर का पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर सीमा के खिलाफ केस दायर करने के चक्कर में था। अब वो अपने मंसूबों में कामयाब हो गया और जो खबर आ रही है वो काफी चौकाने वाली है।

खबरें हैं कि सीमा हैदर की मुसीबत बढ़ सकती है और किसी भी वक्त उनपर एफआईआर दर्ज हो सकती है। पता चला है कि कोर्ट ने पुलिस को आदेश दे दिया है कि वो सीमा हैदर के पास नोटिस लेकर जल्द से जल्द पहुंचे।

सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने इस सप्ताह एक भारतीय वकील मोमिन मलिक के जरिए इस काम को अंजाम दिया है। कोर्ट में दायर की गई याचिका में सीमा और उनके साथी सचिन मीना पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की।

आरोप है कि बिना तलाक दिए उसने दूसरी शादी की है और ये धोखाधड़ी का अपराध के अंतर्गत आता है। मलिक ने सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तहत आवेदन दायर किया, जो मजिस्ट्रेट को जांच का आदेश देने की अनुमति देता है।

कब होगी एफआईआर

अब देखने वाली बात होगी कि सीमा हैदर पर कब एफआईआर होगी। लेकिन इतना तो तय है कि पुलिस की नोटिस पहुंचते ही सीमा हैदर और उनके चाहने वाले दुखी हो जाएंगे। गुलाम हैदर ने काफी पहले कह दिया था कि वो अपने बच्चों को वापस पाकिस्तान लाएंगे और इसके लिए उन्होने कार्यवाही भी शुरु कर दी है। अंजाम क्या होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

पाकिस्तान से चुपचाप भारत आई थी सीमा

कराची की रहने वाली सीमा पिछले साल अपने चार बच्चों के साथ रबूपुरा में किराने की दुकान के कर्मचारी सचिन के साथ रहने के लिए अवैध रूप से भारत में घुस आई थी। जब वो भारत आई थी तो बवाल हो गया था और सिक्योरिटी को लेकर भी सवाल खड़े हुए थे। सीमा हैदर नेपाल के रास्ते इंडिया आई थी। इस दौरान उसके साथ बच्चे थे और गुलाम हैदर को इस बात की भनक नहीं लग पाई थी।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X