Seema Haider Video: ना सचिन.. ना हैदर.. सीमा ने अपने हाथों पर रचाई इनके नाम की मेहंदी, फटी लोगों की आंखे

Seema Haider Video

Seema Haider Video: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर इस वक्त भारत में काफी मशहूर है। हालात ये है कि अब उन्हें देश में बच्चा-बच्चा जानता है। सीमा इन दिनों किसी ना किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसे में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जन्माष्टमी के मौके पर श्रीकृष्ण के नाम की मेहंदी लगाकर उन्होंने वीडियो शेयर किया है। सीमा हैदर ने श्रीकृष्ण की बेहद खूबसूरत तस्वीर अपनी हथेली पर मेहंदी से बनाई है जिसे वो इस वीडियो में फैंस को दिखा रही हैं।

इसके साथ ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सीमा हैदर सिर पर माता की चुनरी बांधे हुए राधा बनी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वह कहती हैं, आज उनके जीवन में बहुत ही खास दिन, क्योंकि वह काफी धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मना रही हैं।

साथ ही वह वीडियो में अपने घर रबूपुरा में होने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कीर्तन में लोगों से शामिल होने की अपील कर रही हैं।

वहीं, सोशल मीडिया पर सीमा हैदर और सचिन मीणा के खिलाफ हो रही बयानबाजी को देखते हुए रबूपुरा के गांव आछेपुर में एक सर्वसमाज पंचायत का आयोजन होने था। हालांकि पुलिस ने पंचायत की अनुमति नहीं दी थी। पंचायत में पहुंचे लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और बाद में छोड़ दिया।

पंचायत में पहुंचे लोगों ने पुलिस प्रशासन से कहा कि सीमा और सचिन के ऊपर तीखी टिप्पणी रोकी जाए, क्योंकि सरकारी जांच एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं। अगर सीमा गलत है तो कानून अपना काम करे और उसको पाकिस्तान भेज दे। इससे पहले सीमा ने चंद्रयान की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग का जश्न मनाया था।

More from Filmibeat

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X