सीमा हैदर ने रखे नवरात्रि के व्रत, संस्कृत में पढ़े ऐसे श्लोक की सुनने वालों के उड़ गए होश

Seema Haider

Seema Haider Viral Video: पाकिस्तान से जब से सीमा हैदर भारत आईं हैं तब से किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में हैं। पॉपुलेरिटी के साथ-साथ वह मुसीबतों में भी फंसती नजर आती हैं। जहां पहले उनके पूर्व पति गुलाम हैदर ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उनका मारपीट का भी वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इन सबके चलते सीमा और सचिन काफी परेशान दिखे। जिसके बाद उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया कि वह मारपीट का वीडियो फेक है। वहीं हाल ही में सीमा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि सीमा नवरात्रि की तैयारी कर रही हैं।

सीमा हैदर का वीडियो वायरल
सीमा हैदर के वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर हाथ में मां दुर्गा की मूर्ती पकड़ी नजर आ रही हैं और संस्कृत में माता के श्लोक गाती दिख रही हैं। वीडियो में सीमा 16 श्रृंगार करके तैयार दिख रही सीमा की लोग तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो में सीमा के मुंह से निकले संस्कृत श्लोक को सुन लोग तो हैरान ही रह गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका लोगों द्वारा पसंद किया है। इस वीडियो को देख लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यूजर्स के यूं आए कमेंट
एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है आपने कम से कम कोशिश तो की तो वहीं दूसरे ने सलाह देते हुए कहा ऐसे माता की मूर्ती को उठाकर नहीं गाते हैं। तो तीसरे ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है। आपको बता दें कि सीमा हैदर का कहना है कि वह दो सालों से नवरात्रि के व्रत कर रही हैं। वह भक्ति में समय बिताती हैं। वहीं बच्चे भी हनुमान चालीसा सीख रहे हैं। दो सालों से वह हिंदू धर्म से कभी नियमों और पूजा को फॉलो कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X