..................... Seema Haider Karachi To Noida Teaser released seema haider reality and dialogues will shocks the nation - Hindi Filmibeat

Karachi To Noida Teaser: रिलीज हुआ सीमा हैदर की फिल्म का टीजर, बवाल मचा देने वाले हैं डायलॉग्स

Seema Haider, Karachi To Noida

Seema Haider Karachi To Noida Teaser: पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ भारत में घुसकर सचिन मीणा के घर में रह रही सीमा हैदर पर फिल्म बन रही है। कराची टू नोएडा नाम की इस फिल्म का लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अब इस फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है।

जानी फायरफॉक्स ने 3 मिनट का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म में सीमा हैदर की किरदार का नाम सायमा हैदर खान रखा गया है। फिल्म के ट्रेलर में हिन्दुस्तान से पाकिस्तान तक के कई सीन दिखाए गए हैं। सीमा हैदर के अलावा सचिन मीणा, सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर समेत कई किरदारों को दिखाया गया है।

फिल्म में कई ऐसे डायलॉग दिखाए गए हैं जिनपर विवाद हो सकता है। यही नहीं जिस सीमा हैदर पर पाकिस्तानी जासूस होने की आशंका जताई जा रही है, उसे फिल्म में रॉ का ही एजेंट बताया गया है। फिल्म 'कराची टू नोएडा' अमित जानी और भारत सिंह मिलकर प्रॉड्यूस कर रहे हैं जबकि निर्देशन जयंत सिन्हा का है। सीमा हैदर का किरदार फरहीन फलक निभा रही हैं तो सचिन मीणा के रोल में आदित्य राघव हैं। गदर-2 के मेजर मलिक रोहित चौधरी कराची पुलिस कमिश्नर और याया खान मनोज बक्शी पाकिस्तानी आर्मी अफसर के रोल में दिखेंगे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सीमा हैदर लंबे समय से खुद को भारतीय नागरिकता दिए जाने की मांग कर रही हैं। उन्‍होंने इसके लिए राष्‍ट्रपति को पत्र भी लिखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से भी गुहार लगा चुकी हैं। यूपी एटीएस सीमा, सचिन और ससुर नेत्रपाल मीणा से कई राउंड में पूछताछ कर चुकी है। प्राथमिक जांच में सीमा के पाकिस्‍तानी जासूस होने संबंधी कोई तथ्‍य नहीं मिलने की बात कही जा रही है। सुरक्षा एजेंसी की जांच रिपोर्ट पर यूपी सरकार को अंतिम फैसला करना है।

सीमा हैदर सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। सीमा पति के साथ तमाम वीडियो शेयर करती रहती है इसके साथ ही उनके लाखों फॉलोअर्स है और कई सारे फैन पेज भी है। मशहूर होने ते बाद सीमा हैदर की कमाई भी तेजी से बढ़ती जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X