Seema Haider ने अपने मुस्लिम होने को लेकर कहीऐसी बात, बोलीं- शुक्रगुज़ार हूं...

Seema Haider On Her Religion: सीमा हैदर पाकिस्तान से आई महिला है और आपको बता दें कि वह चार बच्चों को लेकर भारत आ गई थी और यहां पर उन्होंने भारतीय सचिन मीणा के साथ में हिंदू धर्म अपनाकर शादी भी कर ली। अब जल्दी ही वह सचिन मीणा के बच्चे की मां बनने वाली है और अब वह पांचवें बच्चे को जन्म देने वाली है।
हालांकि आपको बता दें कि काफी सारे लोग सीमा हैदर से यही सवाल करते हैं कि वह पाकिस्तान में मुस्लिम धर्म मानती थी और यहां पर हिंदू धर्म को मानती है। अभी इसी बीच एक वीडियो उनका वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इस दौरान एक रिपोर्टर उनसे सवाल कर रहा है कि सीमा जी आप तो पहले मुसलमान थी।
इस पर सीमा हैदर जवाब देते हुए कहती हैं कि "मैं भगवान का लाख एहसान मानती हूं कि आज मैं हिंदू हूं। उन मुसलमानो में से निकलकर मैं हिंदू बनी हूं। मैंने कोई अच्छा काम किया होगा पिछले जन्म में तभी भगवान ने मुझे अपने पास बुला लिया।"
अब लगातार सीमा हैदर के इस वीडियो पर लोग कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं और काफी सारे लोग तो गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं। काफी सारे लोगों का कहना है की सीमा हैदर मुस्लिम धर्म के लायक ही नहीं है तो वही काफी सारे लोग सीमा हैदर की तारीफ भी कर रहे हैं कि उन्होंने हिंदू धर्म को चुना।


Click it and Unblock the Notifications