प्रेग्नेंट हैं सीमा हैदर ? जेठानी ने उठाया राज पर से पर्दा, बोलीं- अब बहुत जल्द ढोलक बजेगी...

Seema Haider Is pregnant Sister-in-law reveal the secret: सचिन मीणा और सीमा हैदर के आए दिनों वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। कभी दोनों झगड़ते दिखते हैं तो कभी दोनों प्यार मोहब्बत की बातें करते नजर आते हैं। पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर आए दिनों अपने वीडियो पर आए कमेंट्स भी रीड करके लोगों को सुनाती हैं। कभी सीमा इन कमेंट्स को पढ़कर खुश हो जाती हैं तो कभी वह बेहद नाराज होती दिखती हैं।
सीमा हैदर बनने वाली हैं मां...
फिलहाल तो सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर इस बार अपने पति सचिन मीणा के साथ नहीं बल्कि अपनी जेठानी के साथ बैठी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देख सकते है कि सीमा की जेठानी गद्दों पर बैठी होती हैं वहीं सीमा पीछे से आती हैं और कहती हैं कि मैं आई...इसपर सीमा की जेठानी मुस्कुराते हुए कहती हैं तू चल मैं आई। सीमा कमरे का दरवाजा बंद करती हैं और चिल्लाते हुए कहती हैं ढोलक मत बजाओ।
कमेंट की लग गई लंबी लाइन
सीमा के इन शब्दों को सुन सीमा की जेठानी बेहद ही उत्साहित हो जाती हैं। वह कहती हैं ढोलक तो बजेगी बहुत जल्दी बजेगी और जमकर डांस भी होगा। वहीं पीछे खड़ी सीमा डांस करना लगती हैं। सीमा के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के कमेंट की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ढोलक किस खुशी में...क्या सीमा कोई खुशखबरी देने वाली है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत जल्द ढोलक बजेगी क्या मतलब सीमा फिर बच्चा करने की तैयारी में हैं। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- मतलब वीडियो के लिए कुछ भी।


Click it and Unblock the Notifications