Seema Haider यूट्यूब से कर रही हैं छप्पर फाड़ कमाई, सिर्फ एक महीने में कमा लेती हैं इतने पैसे?

Seema Haider Youtube Earning- पाकिस्तान से इंडिया आने के बाद सीमा हैदर की पूरी जिंदगी ही बदल गई है। इस वक्त वो सचिन मीणा के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर वीडियोज डालती हैं।
खबरें हैं कि सीमा हैदर यूट्यूब से अच्छा खासा पैसा पैदा करती हैं और इसी कमाई से घर चला रही हैं। सीमा हैदर ने इसको लेकर खुद खुलासा किया है। सीमा ने बताया है कि वो यूट्यूब से कितने पैसे पैदा कर रही हैं।
बता दें कि सीमा हैदर को फॉलो करने वाले लोगों की संख्या लाखों में है और यही कारण है कि वो जब भी कोई वीडियो पोस्ट करती हैं तो वो तेजी से वायरल हो जाता है।
उन्होने एबीपी न्यूज से बात करते हुए इसका खुलासा किया था। सीमा ने कहा था कि वो करीब महीने में 45000 रुपए कमा लेती हैं। हालांकि ये वीडियो तब का है जब सीमा हैदर की पहली कमाई हुई थी।
अब कमाती हैं 80 हजार
सीमा हैदर अपने पति के मिलकर अब यूट्यूब से नोट छाप रही हैं। पता चला है कि अब वो करीब 80 हजार रुपए हर महीने कमा लेती हैं। यूट्यूब पर उनके अच्छे खासे फॉलोवर्स हैं और हर वीडियोज में व्यूज आते हैं। सीमा हैदर के आने के पहले सचिन मीणा का घर काफी सिंपल था लेकिन अब दोनों एसी रूम में रहते हैं और घर में हर सुख सुविधा है। सीमा हैदर भी काफी खुश है।
चोरी छिपे आई भारत
सीमा हैदर गैरकानूनी तरीके से इंडिया की सरहद में घुसी थी। सीमा नेपाल के रास्ते इंडिया आई और काफी समय तक सचिन मीणा के साथ रहती रही। कुछ वक्त बाद जब सबको पता चला तो बवाल मच गया था। फिलहाल वो शादी करके सचिन के साथ खुश हैं। हालांकि अभी तक सीमा को भारत की नागरिकता नहीं मिली है। देखने वाली बात होगी कि ऐसा कब होगा। लोग सीमा हैदर को काफी पसंद करते हैं। पाकिस्तानी अक्सर सीमा को ट्रोल करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











