Seema Haider को आखिर क्यों आया गुस्सा, कहा- 'मैं अपने भाई से कहकर उनके खिलाफ कार्रवाई करवाउंगी'

Seema Haider News Update: अपनी कथित प्रेम कहानी के लिए मशहूर सीमा हैदर इन दिनों काफी परेशान हैं, क्योंकि उनके नाम का इस्तेमाल करके कई लोग ऐसी-ऐसी चीजें कर रहे हैं, जो उन्हें जरा भी रास नहीं आ रही हैं और अब इन्हीं सबसे परेशान होकर सीमा ने एक वीडियो शेयर किया है।
सीमा हैदर का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और वो इस वीडियो में कुछ लोगों से काफी नाराज होती हुई नजर आ रही हैं। सीमा हैदर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमे वो कहती हुई नजर आ रही हैं कि जो लोग मेरी गलत वीडियो बनाते हैं, गलत एडिटिंग करते हैं। खुद से कॉनटेक्ट डालकर ये कहते हैं कि मैं पाकिस्तान चली जाऊंगी। मुझे मारा-पीटा जाता है, ये सरासर झूठ है और गलत है। उन सबके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
सीमा इस वीडियो में आगे कहती हैं कि वो अपने वकील और राखी भाई ए पी सिंह की मदद से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाऊंगी। जिन्होंने उनके नाम पर गलत वीडियो बनाए हैं और अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें, सीमा हैदर के कई फेक वीडियोज वायरल हुए थे, जिसमें कहा जा रहा था कि सीमा अब वापस पाकिस्तान जाने वाली हैं। लेकिन इन वीडियोज को AI की मदद से एडिट किया गया था।
ऑनलाइन शूटिंग गेम PUBG सीमा और सचिन के लिए मैचमेकर साबित हुआ क्योंकि वे शुरुआत में 2019 में जुड़े थे। इस साल की शुरुआत में, सीमा ने सीमाओं के पार किया- पाकिस्तान से दुबई और फिर नेपाल तक - एक नया जीवन बनाने के इरादे से गुप्त रूप से भारत में एंटर किया, वो भी सचिन के साथ। सब कुछ योजना के अनुसार चल रहा था जब तक कि अधिकारियों को उसकी उपस्थिति की भनक नहीं लग गई।
सीमा हैदर की कहानी के सामने आने के बाद से, इस रोमांस में कई मोड़ आए हैं। सीमा पार प्रेम संबंध के रूप में शुरू हुए इस मामले में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की संभावित संलिप्तता का संदेह भी पैदा हो गया। चूंकि यह जोड़ी अभी भी अपने प्यार के लिए लड़ रही है।


Click it and Unblock the Notifications