..................... Seema Haider Income Stream revealed seema posts her dance video on social media - Hindi Filmibeat

Seema Haider: आखिर कहां से पैसा ला रही हैं सीमा हैदर, डांस कर-करके बनाए वीडियोज और फिर...

seema haider

Seema Haider Income: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का नाम आज के समय में हर ओर फैल गया है। भारत पाकिस्तान की इस प्रेम कहानी के बारे में आज कौन नहीं जानता। अपना शादीशुदा जीवन त्यागकर चार बच्चों के साथ सीमा भारत आईं और सचिन मीणा का हाथ थाम लिया।

सीमा हैदर धीरे-धीरे अपनी गृहस्थी बसा रही हैं। हाल ही में सीमा ने अपने और सचिन के लिए एक कमरा बनवाया है जिसका उद्घाटन करने के लिए खुद उनके मुंहबोले भाई वकील एपी सिंह आए थे। अब आप सोच रहे होंगे कि मामूली सा काम करने वाले सचिन के पास इतना पैसा कहां से आया कि उन्होंने अपना घर ही बनवा लिया है।

कुछ महीने पहले ये खबर सामने आई थी कि सीमा हैदर और सचिन मीणा के घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। खाने की भी दिक्कत हो रही है। लेकिन इसी बीच उनका नए घर में शिफ्ट होना, लोगों को ये बात समझ नहीं आ रही है। तो आइए जानते हैं कि सीमा हैदर कहां से और कैसे कमाई करती हैं?

सीमा हैदर जब से खबरों में आई हैं, उन्होंने इसका खूब फायदा उठाया है। उन्होंने कई सोशल मीडिया अकाउंट खोल लिए। दिन-ब-दिन यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर बढ़ते जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियोज से उनकी खूब कमाई हो रही है। हालांकि कमाई का सही आंकड़ा अब तक सामने नहीं आया है।

इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल पर सीमा हैदर और सचिन के सब्सक्राइबर्स भी काफी ज्यादा बढ़ते जा रहे हैं। सीमा ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब से पैसे कमाने की बात पर एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'मैंने शुरुआत में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर रखा था। लेकिन जब मुझे पता चला कि लोगों को मेरा वीडियो पसंद आ रहा है....और लोग उसे शेयर कर रहे हैं तो मैंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक कर दिया। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मुझे फॉलो कर सकें। फिर हमें हमारे वीडियो के जरिए पैसा मिल सके। इससे सचिन और उसके परिवार की आर्थिक मदद भी हो जाएगी।'

सीमा हैदर ने इसी इंटरव्यू में बताया था कि घर में सिर्फ एक सचिन ही हैं, जो पैसे कमाते हैं, बाकी कोई भी घर में कमाने वाला नहीं है। खैर, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि सोशल मीडिया के जरिए अब सीमा और सचिन की अच्छी-खासी कमाई हो रही है।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X