..................... Seema haider in bhagwa saree gets romantic with husband sachin troll says bjp ki hui seema haider - Hindi Filmibeat

बीजेपी की हुई सीमा हैदर, भगवा साड़ी पहने सचिन संग ऐसी हरकत करने पर ट्रोल हुई सीमा

seema haider

Seema Haider Sachin Video: सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुके सीमा हैदर और सचिन के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते नहीं थम रहे हैं। इसके साथ ही लाखों की नौकरी से लेकर फिल्मों के ऑफर तक सीमा हैदर का नाम कई अलग अलग तरह की खबरों से जुड़ रहा है। इसी बीच हम आपके लिए सीमा हैदर का एक और वायरल वीडियो लेकर आए हैं।

सीमा हैदर और सचिन के इस वायरल वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में ये दोनों एक दूसरे के साथ तैयार हुए दिखाई दे रहे हैं। सचिन जहां नीले रंग के फॉर्मल कपड़ों में नजर आ रहे हैं तो वहीं सीमा भगवा साड़ी में एकदम पारंपारिक भारतीय नारी अवतार में दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में सचिन सीमा की मांग भरते और सीमा सचिन पर प्यार लुटाती दिखाई दे रही हैं।

सीमा हैदर को उनके इस वीडियो के कारण ट्रोल भी किया जा रहा है। सबसे ज्यादा लोग उनके भगवा रंग की साड़ी पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने तो ये तक लिख दिया कि अब तो सीमा का बीजेपी का टिकट पक्का। उन्होंने लिखा, 'बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेगी सीमा हैदर'। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में उन्हें लेकर और भी काफी दिलचस्प प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

आपको बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की PUBG खेलते हुए मुलाकात हुई, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X