Seema Haider के खर्चे नहीं हो रहे कम, अब घर चलाने के लिए सचिन को करना पड़ेगा ये काम

Seema Haider News: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को लेकर कोई ना कोई खबरें सामने आती ही रहती हैं। बहुत कम समय में सीमा हैदर ने अपनी काफी फैन फॉलोइंग बना ली है। यही नहीं, सीमा हैदर की जिंदगी पर आधारित एक फिल्म तक बन चुकी हैं। हालांकि, इस फिल्म को लेकर सीमा का कहना है कि उनसे इस फिल्म को लेकर कोई परमिशन नहीं ली गई थी।
सीमा हैदर अपने फैंस को खुद से जुड़ी हर जानकारी देती हैं। उनकी जिंदगी और उनके परिवार में क्या हो रहा है, वो सबकुछ बताती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस से शेयर किया कि उनका और सचिन का बेडरूम तैयार हो गया है। यही नहीं, सीमा ने यह भी बताया कि यूट्यूब से उनकी पहली कमाई आ गई है और सचिन ने उन पैसों का सीमा के लिए सोने का गिफ्ट भी खरीदा है।
अब हाल ही में सीमा हैदर ने एक वीडियो शेयर किया और बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और अब सचिन जल्द ही अपना काम शुरू करेगा। सीमा ने इस वीडियो में बताया कि वो या तो फिर किराने की दुकान खोलेगा या तो फिर हलवाई की दुकान खोलेगा। जल्द ही हालात ठीक होंगे तो सचिन का करियर एक बार फिर से पटरी पर दौड़ पड़ेगा।
सीमा का अपना यूट्यूब चैनल है जिसपर वो दिन भर की गतिविधियां अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। सीमा के व्लॉग्स को देखने के बाद साफ है कि वो भारत में काफी खुश है और अपने नए परिवार के साथ काफी इंजॉय कर रही है। हाल ही में सीमा ने करवाचौथ भी काफी शानदार तरीके से दुल्हन की तरह सज संवरकर सेलिब्रेट किया था।
ऑ
आपको बता दें कि कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई। सीमा के व्लॉग्स को देखने के बाद साफ है कि वो भारत में काफी खुश है और अपने नए परिवार के साथ काफी इंजॉय कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications