..................... 'सीमा हैदर पीटी गई है, मेकअप से दाग छुपाए हैं..' गुलाम हैदर ने लाइव टीवी पर लगाए इल्जाम Seema Haider has been beaten, she has hidden her scars with make-up says Ghulam Haider - Hindi Filmibeat

'सीमा हैदर पीटी गई है, मेकअप से दाग छुपाए हैं..' गुलाम हैदर ने लाइव टीवी पर लगाए इल्जाम

seema haider

सीमा हैदर इस वक्त अपने पाकिस्तान पति को लेकर परेशान हैं क्योंकि वो लगातार सीमा के पीछे पड़ा हुआ है। हाल ही में खबर आई थी कि गुलाम हैदर ने ऐलान किया है कि वो इंडियन वकील के जरिए सीमा हैदर और अपने बच्चों को इंडिया से वापस लेकर आएगा।

इसके बाद सीमा हैदर ने भी उसको मुंहतोड़ जवाब दिया था। इस वक्त जो वीडियो सामने आया है वो बेहद मजेदार है क्योंकि लाइव टीवी में सीमा हैदर और गुलाम हैदर साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान गुलाम हैदर ने जो कुछ भी कहा है वो चौकाने वाला है और सीमा हैदर उनकी बातों पर हंसती हुई नजर आ रही हैं।

लाइव टीवी पर क्या बोला गुलाम हैदर?

गुलाम हैदर लाइव था उसने सीमा से कहा, ''देखो अभी भी मेकअप में इसने चेहरा छुपाया हुआ है, ताजी मार पड़ी है इसको।'' इसके बाद सीमा हैदर हंसने लगती हैं और एंकर कहता है, ''सीमा आप देख रही हैं कि गुलाम हैदर आपकी कितनी फिक्र अभी भी कर रहे हैं।''

इसके बाद गुलाम कहते हैं, ''मैं ये कहना चाहता हूं कि आपको कौन मारेगा, किसके कहने पर आप ये बयान देती हो।'' सीमा हैदर कहती हैं, ''मुझे यहां कौन मारेगा, मेरी जान को खतरा पाकिस्तान में है, इंडिया में नहीं। इंडिया महिलाओं को मारने के कोई रूल नहीं है, यहां तो उनकी इज्जत की जाती है।'' सीमा का ये वीडियो इसके बाद तेजी से वायरल हो रहा है।

प्यार में पड़कर इंडिया आईं

गौरतलब है कि सीमा हैदर पबजी से सचिन के प्यार में पड़ीं थीं और इसके बाद वो भारत आ गईं थीं। हालांकि वो गैरकानूनी तरीके से नेपाल के रास्ते भारत आईं थीं लेकिन किसी को ये नहीं पता कि ऐसा वो कैसे कर पाईं। फिलहाल कोर्ट ने अभी तक उनको लेकर किसी तरह का कोई फैसला नहीं लिया है। सीमा हैदर के कमरे में एक बेड भी है और छोटा सा मंदिर भी है। सीमा हैदर ने छोटे से कमरे को काफी बेहतरीन तरीके से सजाया हुआ है।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X