सीमा हैदर के सिर में हुआ दर्द तो सचिन मीणा ने यूं की पत्नी की सेवा, लोग बोले- कुछ ज्यादा ही हो गया...

Seema Haider-Sachin Meena latest Video: सचिन मीणा और सीमा हैदर का हर दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है कभी दोनों का रोमांटिक वीडियो वायरल होता है तो कभी दोनों अपने प्यार को कैमरे के सामने बयां करते नजर आते हैं। वहीं हाल ही में सचिन मीणा और सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर को दिक्कत होने पर सचिन मीणा उनकी मदद करते नजर आ रहे हैं।
सीमा-सचिन का रोमांटिक वीडियो वायरल
हाल ही में सीमा हैदर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर सचिन मीणा के सीने पर लेटी नजर आ रही हैं। वहीं सचिन मीणा सीमा का सिर दबाते नजर आ रहे हैं। दोनों ही रोमांटिक अंदाज में गाने को बोल भी दोहराते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो पर लोगों के जमकर कमेंट आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा कुछ ज्यादा ही हो गया है सचिन तो वहीं दूसरे ने हंसी वाला इमोजी बनाया है।
सीमा हैजर की बढ़ीं मुश्किलें
बता दें कि इन रोमांटिक वीडियो के अलावा सीमा कई मुसीबतें बढ़ने वाली हैं। दरअसल हाल ही में सीमा हैदर के पूर्व पति गुलाम हैदर ने अपना यूट्यूब चैनल बनाया है। जिसपर 70 हजार से भी ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। गुलाम भारत सरकार से यह गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें उनके बच्चे लौटाल दिए जाएं। गुलाम ने सचिन और सीमा पर केस भी कर दिया है। यहां तक की गुलाम आगे कहते हैं कि सीमा झूठ बोल रही है। मैंने ना तो उसे तलाक दिया है और ना ही कोई बुरा बर्ताव किया है। वहीं सीमा की बहन रीमा ने भी गुलाम हैदर के सपोर्ट में आ गई है।


Click it and Unblock the Notifications