सीमा हैदर को लगा झटका, सचिन मीणा से होंगी जुदा, तीन दिनों के अंदर भारत छोड़ने का मिला आदेश

Seema Haider Trending news: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से लोगों में जमकर गुस्सा देखने को मिल रहा है। अब देश से सरकार ने सभी पाकिस्तानियों को अपने देश लौट जाने का आदेश दिया है।
जहां अधिकतर पाकिस्तानी लोग सीमा पार कर चुके हैं वहीं पाकिस्तान से सचिन (Sachin Meena) के प्यार में भारत भागी चली आईं सीमा हैदर (Seema Haider) की अब चिंता बढ़ती नजर आ रही है। सीमा हैदर काफी चिंता में थीं वह लगातार सरकार से गुहार लगा रही थीं कि उन्हें भारत में ही रहने दिया जाए, लेकिन अब सीमा हैदर के लिए सभी दरवाजे बंद हो चुके हैं।
सीमा हैदर को मिल देश छोड़ने का आदेश
जी हां, हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीमा हैदर (Seema Haider) को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल सीमा हैदर के लिए आदेश आया है कि उन्हें तीन दिनों से अंदर भारत छोड़ना ही होगा। बता दें कि सीमा हैदर लंबे समय से भारत में रह रही थीं, लेकिन जब से पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है और कई मासूमों को अपनी जान गवानी पड़ी तब से सरकार कठोर कदम उठा रही है। देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कई बड़े फैसले किए हैं जिसमें से एक यह भी है कि सभी पाकिस्तानियों को देश छोड़ना होगा और इस लिस्ट में अब सीमा हैदर का नाम भी जुड़ चुका है।
सीमा हैदर के वकील लगा रहे हैं जुगाड़
बता दें कि सीमा हैदर के वकील का भी वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह भी कहते नजर आ रहे हैं कि सीमा भारत की ही है। वह भारत विदा हो कर आई थी। उसकी डोली आई थी अब तो उसकी अर्थी जाएगी। सीमा हैदर लगातार वीडियो बनाकर अपना दुख लोगों से साझा कर रही हैं, लेकिन अभी तक नए आदेश पर सीमा हैदर का कोई रिएक्शन नहीं आया है, वहीं लोगों का कहना है कि सीमा हैदर को भी देश छोड़कर जाना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications