सीमा हैदर ने राधा-कृष्ण के प्रेम में उठाया बड़ा कदम, वायरल वीडियो देखकर आंखों को नहीं होगा यकीन

सीमा हैदर इस वक्त अपने आपको सनातनी हिंदू साबित करने की हर मुमकिन कोशिश कर रही हैं। गौरतलब है कि अभी भी उनको भारत की नागरिकता नहीं मिली है और कोर्ट में केस चल रहा है। इस वक्त कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
दरअसल सीमा हैदर अब राधा कृष्ण की दीवानी हो गई हैं। उन्होने दीवानगी साबित करने के लिए बड़ा कदम उठा लिया है। दरअसल सीमा हैदर ने अपने हाथ में राधा कृष्ण का टैटू बनवा लिया है। जी हां, इस वीडियो के सामने आने के बाद वो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग हैरान हैं।
किसी को समझ नहीं आ रहा है कि सीमा हैदर ने ऐसा कैसे कर डाला। वीडियो की बात करें इसमें सीमा हैदर खुद ही अपने हाथ से टैटू की प्लास्टिक हटाकर उसको दिखाती हुई नजर आ रही हैं। इसके अलावा वो पीछे लगी सीनरी पर भी कैमरा फोकस करती हैँ। इस दौरान सीमा हैदर काफी खुश थीं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
सीमा हैदर के इस टैटू पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''सीमा भाभी राधे कृष्ण वाली, नमस्ते भाभी जी।'' एक ने लिखा, ''सीमा भाभी ने शानदार टैटू बनवाया है।'' एक का कहना है, ''भाभी जी से जलते जाए, जय श्रीराम कहते जाओ।'' एक ने लिखा, ''बेहद सुंदर टैटू है।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैँ। हालांकि सीमा हैदर ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
कैसी है स्टोरी
नोएडा मे रहने वाली सचिन मीणा और पाकिस्तानी में रहने वाली सीमा हैदर की प्रेम कहानी जो जैसे काफी मशहूर हो गई है। सीमा कई बार सबसे सामने कह चुकी हैं कि उनको सचिन से प्यार था इसीलिए वह हिंदुस्तान आई हैं। जब से सीमा भारत आई है तब से सुर्खियों में हैं। सीमा और उनके पति सचिन आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, इस कपल को भारतीय लोगों ने जितना प्यार दिया है, उतना ही ट्रोल भी किया है।


Click it and Unblock the Notifications











