..................... seema haider got first gift from youtube seema haider flaunts huge baby bump in salwar suit - Hindi Filmibeat

Seema Haider Video: मॉडर्न हुई सीमा, ना साड़ी.. ना लहंगा.. इस बार इस ड्रेस में दिखाया बड़ा सा बेबी बंप

Seema Haider

Seema Haider Viral Video: सोशल मीडिया सेंसेशन सीमा हैदर इन दिनों अपनी पांचवी प्रेग्नेंसी को लेकर छाई हुई हैं। इसके साथ ही सीमा अपने वीडियोज को लेकर भी काफी मशहूर हो चुकी हैं। सीमा हैदर का यू ट्यूब चैनल काफी ग्रो कर रहा है इसके साथ ही उनके फॉलोअर्स और कमाई भी खूब तेजी से बढ़ रही है।

अब यू ट्यूब की ओर से सीमा हैदर को पहला तोहफा भिजवाया गया है। ये यू ट्यूब का सिल्वर बटन है। जिसे सीमा ने अपने पति और सास के साथ घर की छत पर खोला है। इस दौरान सीमा हैदर ने अपने ये वीडियो भी फैंस के साथ शेयर किया है। अब ये वीडियो उनके यू ट्यूव बटन के साथ साथ सीमा हैदर के बेबी बंप को लेकर भी जमकर वायरल हो रहा है।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि सीमा के चेहरे पर गजब का प्रेग्नेंसी ग्लो दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही सलवार सूट में सीमा खुद भी काफी खूबसूरत दिखाई दे रही है। ऐसे में हर कोई उनके बेबी बंप के चर्चे कर रहा है। सीमा हैदर का ये नाचते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही नेटिजंस सीमा हैदर के प्रेग्नेंसी की जमकर बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में एक सनसनी खेल दावा किया जा रहा है और अब सीमा हैदर की प्रेगनेंसी के दावे हो रहे हैं। नए साल के पहले ही दिन एक इंटरव्यू में सीमा हैदर ने एक नन्हे मेहमान के आने की जानकारी दे डाली।

दरअसल आपको बता दें कि इनखबर ऑफिशियल के एक इंटरव्यू के दौरान सीमा हैदर ने साल 2024 में सचिन के बच्चे की मां बनने की खबर दे दी। सीमा हैदर ने यह बात सचिन और उनके परिजनों के सामने मीडिया को बताई। सचिन के पिता ने भी सीमा हैदर का हाथ देखकर इस बात का दावा किया है कि लड़का होने वाला है। प्रेगनेंसी की पुष्टि खुद सीमा ने की है।

सीमा हैदर से इंटरव्यू के दौरान रिपोर्टर ने सवाल किया कि "क्या साल 2024 नई खुशियां लेकर आने वाला है?" जिस पर सीमा हैदर ने जवाब देते हुए कहा कि "बिल्कुल नई खुशियां लेकर आने वाला है। 2023 भी बहुत खुशियां लेकर आया था और मैं मानती हूं कि थोड़ा बहुत दुख भी मिला। सचिन का जन्मदिन भी आ रहा है और अच्छा रहेगा कि किसी और का भी जन्म हो जाए।"

लेकिन इसी दौरान सीमा हैदर से डिलीवरी की संभावित डेट पूछी गई तो उन्होंने कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए। रिपोर्टर ने इसी पर सीमा हैदर से सवाल किया की होली के बाद या फिर होली से पहले? सीमा हैदर ने अपने जवाब में कहा कि "होली के पहले तो नहीं होगा लेकिन हां जल्दी ही खुशखबरी सुनने को मिल जाएगी।"

Read more about: seema haider bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X