..................... Seema haider got emotional and crying inconsobaly in front of camera said mera koi nahi hai - Hindi Filmibeat

Seema Haider कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोईं, कहा- 'मेरा कोई नहीं है, अगर वो मुझे पसंद करता है तो...'

Seema Haider

Seema Haider Crying: सीमा हैदर आए दिन खबरों में रहती हैं, उन्हें लेकर अपडेट जो आते हैं उसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं और अब सीमा हैदर का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो काफी इमोशनल नजर आ रही हैं और रोते हुए अपने दिल का हाल कह रही हैं।

सीमा हैदर रोती हुईं आईं नजर

सीमा हैदर का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक चैनल से बात करते हुए रो रही हैं और कह रही हैं- 'मेरा कोई भी नहीं था सर, मेरे पापा के बाद हमारा कोई भी नहीं था। एक भैया था लेकिन मैं उनके लिए टेंशन ही थी। मेरे पापा के मरने के बाद मुझे गांव आने से मना कर दिया था और मेरे चाचा ने ही मना किया था। मेरा कोई भी नहीं है पीछे.. भाई-बहन हैं और वो अपनी जिंदगी में खुश रहेंगे और मैं यहां सचिन के साथ खुश हूं।'

एक्स हस्बैंड के लिए दिया ये मैसेज

इस वीडियो में सीमा हैदर अपने एक्स पति हैदर के लिए बोलती हैं- 'मेरी हैदर से रिक्वेस्ट है कि इस तरह की उल्टी-सीधी बातें करके मेरे लिए प्रॉब्लम ना खड़ी करे। अगर वो मुझे सच में ही इतना पसंद कर रहा है तो मुझे बस खुश रहने दे।' ये सब कहते हुए सीमा के आंसू लगातार निकल रहे होते हैं और वो काफी दुखी होती हुई नजर आती हैं।

सीमा हैदर की कहानी

सीमा हैदर और सचिन मीणा की कहानी काफी दिलचस्प है। ऑनलाइन शूटिंग गेम PUBG सीमा और सचिन के लिए मैचमेकर साबित हुआ क्योंकि वे शुरुआत में 2019 में जुड़े थे। इस साल की शुरुआत में, सीमा ने सीमाओं के पार किया- पाकिस्तान से दुबई और फिर नेपाल तक - एक नया जीवन बनाने के इरादे से गुप्त रूप से भारत में प्रवेश किया, वो भी सचिन के साथ।

सब कुछ योजना के अनुसार चल रहा था जब तक कि अधिकारियों को उसकी उपस्थिति की भनक नहीं लग गई। हालांकि इस वक्त उनका मामला कोर्ट में है और सीमा हैदर अपने लिए एक कमरा बनवा रही हैँ। सचिन मीणा के साथ अक्सर उनके वीडियोज वायरल होते रहते हैं।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X