'सीमा हैदर का कत्ल कर दो, वो मुर्दादीन है..' पाक इंफ्लुएंसर हरीम शाह के बयान से मचा बवाल!

seema haider, hareem shah

सीमा हैदर का मामला अब भारत के साथ साथ पाकिस्तान में तूल पकड़ रहा है और लोग लगातार इसको लेकर रिएक्शन दे रहे हैं। लेकिन इस वक्त पाकिस्तान की एक इंफ्लुएंसर हरीम शाह का वीडियो सामने आ रहा है जिसमें वो सीमा हैदर को कत्ल करने की बात कर रही हैं।

उन्होने इस्लाम धर्म को लेकर कई बाते कहीं और कहा कि उसका कत्ल वाजिब है। दरअसल हरीम शाह का कहना है कि सीमा हैदर मुर्दादीन है और इस्लाम में मुर्दादीन का कत्ल वाजिब है।

हरीम शाह की मानें तो.. ''इस्लाम कहता है कि अगर कोई शख्स मुस्लिम है और वो अपनी धर्म बदलकर किसी दूसरे मजहब को अपनाता है तो वो मुर्दादीन कहलाता है। ऐसे इंसान को कत्ल कर देना चाहिए।'' हरीम शाह के इस बयान पर पाकिस्तान में भी बवाल मचा हुआ है और कई स्कॉलरों ने कहा है कि ये सच नही है।

हरीम शाह ने टीवी9 को एक इंटरव्यू दिया था और इस दौरान उन्होने सीमा हैदर को लेकर ये बात कही। हरीम शाह यहीं नहीं रुकीं बल्कि उनका कहना था कि सीमा हैदर मुस्लिम हैं इसपर भी उनको शक है। इसका कारण उन्होने ये बताया कि उनको कलमा तक नहीं आता है जबकि इस्लाम की शुरुआत ही कलमा है। जब तक आप कलमा नहीं पढ़ते हैं तब तक कोई मुसलमान नहीं होता है।

टीवी9 से बात करते हुए हरीम शाह ने ये चैलेंज भी किया कि उन्होने जो कुछ भी कहा है वो पूरी तरह से सच है और इसके लिए वो डिबेट करने को भी तैयार हैं। सीमा हैदर को लेकर इस बयान के बाद हरीम शाह खबरों का हिस्सा हैं और लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं।

सीमा हैदर की बात करें तो वो इस वक्त भारत में हैं और हिंदू धर्म अपनाकर सचिन मीणा से शादी कर चुकी हैँ। उनका कहना था कि वो अपनी मर्जी से इस धर्म में कनवर्ट हुईं हैं और काफी खुश हैं। गौरतलब है कि अपने चार बच्चों के साथ सीमा हैदर नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आईं थीँ।

Read more about: seema haider hareem shah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X