Seema Haider का भाई आएगा और बदला लेगा- पिटाई वाले वीडियो पर भड़कीं सीमा हैदर का बड़ा ऐलान!

सीमा हैदर इस वक्त काफी गुस्से में हैं उन्होने कहा है कि मेरा भाई आएगा और बदला लेगा। जी हां, ये वीडियो सामने आते ही चर्चा का विषय है और सीमा हैदर काफी भड़कते हुए नजर आ रही है।
दरअसल कुछ समय से लगातार खबरें आ रही है कि सीमा हैदर का एक वीडियो सामने आया जिसमें दावा किया जा रहा है कि सीमा हैदर के पति सचिन मीणा उनकी खूब पिटाई कर रहे हैं। इसके अलावा वीडियो में सीमा हैदर ये भी दावा कर रही हैं कि उनके ससुर यानि सचिन मीणा के पति भी उनको पीटते हैं।
इसके बाद सीमा गुस्से में हैं और पाकिस्तान वापसी करने वाली हैं। जी हां, अभी आपने जो पढ़ा, ये वो झूठ है जो कि फैलाया जा रहा है। किसी ने एआई की मदद से सीमा हैदर का ऐसा फेक वीडियो बनाकर पोस्ट किया है। इसको लेकर सीमा हैदर भड़की हुई हैं।
कौन सा भाई लेगा बदला?
सीमा हैदर जिस भाई के द्वारा बदला लेने का जिक्र कर रही हैं वो कोई और नहीं बल्कि वकील एपी सिंह। गौरतलब है कि इस रक्षाबंधन उन्होने एपी सिंह को राखी बांधते हुए अपना भाई बनाया था और हमेशा रक्षा करने का वादा लिया था।
सीमा हैदर ने कहा, मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ झूठ फैलाया जा रहा है। इन सबके खिलाफ में एक्शन लूंगी। मैं सिर्फ चेतावनी नहीं दे रहीं हूं बल्कि करके भी दिखाऊंगी। मेरे भाई उन सबके खिलाफ कार्यवाही करेंगे जो कि मेरे ऐसे वीडियो बना रहे हैं।
सीमा हैदर का ये बयान खबरों का हिस्सा है और इस वक्त उनको लेकर कई बातें सामने आ रही हैं। बता दें कि सीमा हैदर और सचिन काफी खुश हैं और एक साथ हैँ। फिलहाल दोनों अपने घर में काम काज को लेकर बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications