पाकिस्तानी पति पर इसलिए भड़कीं सीमा हैदर, बोलीं- 'वो पागल हो चुका है, मुझसे जलता है..'

सीमा हैदर के नए पुराने वीडियोज आए दिन सामने आते हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि सीमा का पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर अपने बच्चों को वापस ले जाने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है और इसके लिए वो इंडियन वकील चुनने वाला है।
इस वायरल वीडियो में सीमा हैदर से रिपोर्टर कुछ ऐसा पूछ लिया कि उन्होने गुलाम हैदर को खरी खोटी सुना डाली। सीमा का कहना था कि गुलाम हैदर पागल हो चुका है। जी हां, वायरल वीडियो में उनके साथ एपी सिंह भी नजर आ रहे हैं।
वीडियो में रिपोर्टर ने पूछा कि, ''गुलाम हैदर ने कहा है कि सीमा हैदर को जरूर लेकर जाएगा?'' इसके बाद सीमा हैदर ने कहा, ''पागल हो गया है वो, पता नहीं वो मुझसे, सचिन जी से और पापा जी से इतना क्यों जलता है।
लेकिन वो सबसे ज्यादा मेरे भाई से जलता है, उनके वकील भी ऐसा बड़बड़ा रहे थे। तो आपको बता दें कि मेरे भाई वकील एपी सिंह के आगे तुम्हारे जैसे 100 वकील भी फेल होंगे।''
सीमा हैदर के इस वीडियो को बाद लोग काफी हैरान हैं और उनको लेकर बातें कर रहे हैँ। सीमा हैदर अक्सर इसको लेकर विवादों में आती है और पाकिस्तान हसबैंड के बयान सामने आते रहते हैं। सीमा और सचिन की लवस्टोरी की बात करें तो सीमा ने नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत में एंट्री की थी।
एटीएस ने पूछताछ भी किया था। जिसके बाद उनके पाकिस्तानी एजेंट होने के भी चर्चाएं होने लगी थी। बता दें कि बीते दिन सीमा के डांस का वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था। इस वक्त सीमा हैदर यूट्यूब पर काम कर रही है।
सीमा के व्लॉग्स को देखने के बाद साफ है कि वो भारत में काफी खुश है और अपने नए परिवार के साथ काफी एंजॉय कर रही है। यूट्यूब की सहायता से सीमा हैदर लगातार कमाई कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications