सीमा हैदर के बदले सुर,पति से झगड़कर बच्ची से बोलीं- बताओ मम्मी की हो या पापा की...

Seema Haider

Seema Haider Latest Video: सीमा हैदर के आए दिनों कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाते हैं। सीमा लोगों से जुड़े रहने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं। वहीं हाल ही में सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लगता है कि सीमा हैदर अपनी बेटी से कुछ ऐसे सवाल करती नजर आ रही हैं जिसे सुन लोग भी हैरान रह गए हैं।

सीमा ने बच्ची से पूछ ली ये बात
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर अपनी बेटी मुन्नी को पकड़ी नजर आ रही हैं। सीमा वीडियो की तरफ देखती हुई कहती हैं कि बताओ मुन्नी मम्मी की है कि पापा की है। बच्ची जब कोई जवाब नहीं देती है। तब सीमा फिर से बच्ची से यही सवाल पूछती हैं कि मुन्नी मम्मी की है कि पापा की है। इसके बाद मुन्नी सीमा को किस कर देती है। जिसके बाद सीमा खुश हो जाती है और कहती हैं कि मुन्नी मेरी है पापा की नहीं है। इसके बाद मुन्नी सचिन मीणा को भी किस कर देती है। यह पहली बार नहीं है जब सीमा परिवार के साथ वीडियो शेयर कर रही हों, इससे पहले भी सीमा कई वीडियो शेयर कर चुकी हैं।

जेठानी के साथ शेयर किया था वीडियो
बीते दिनों सीमा ने अपनी जेठानी के साथ भी वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में जैसे ही सीमा अपनी जेठानी को अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स से मिलवाती हैं वे शर्माने लगती हैं, लेकिन अचानक से सीमा की जेठानी उनके गालों पर किस कर देती हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खूब पसंद किया गया था। किसी ने उन्हें अच्छा फैमिली मेंबर बताया तो किसी ने उन्हें इस बात के लिए ट्रोल कर दिया था, लेकिन ट्रोल होने के बाद भी सीमा अपने वीडियो आए दिनों सोशल मीडिआ पर शेयर करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X