Seema Haider- 'पाकिस्तान में लड़कियां बेचीं जाती हैं, यहां पूजी जाती हैं', नवरात्रि पर बोलीं सीमा हैदर..

Seema Haider Navratri- नवरात्रि खत्म हो चुकी है और आज पूरे देश में दशहरे का त्योहार मनाया जाएगा। इस मौके पर पाकिस्तान से आई सीमा हैदर का एक वीडियो सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
इस वीडियो में सीमा हैदर नवरात्रि के आखिरी दिन कन्या भोज करवाने के बाद कुछ कहती हुईं नजर आ रही हैँ। वो नवरात्रि को लेकर पाकिस्तान की बुराई कर रही हैं। उन्होने लड़कियों को लेकर एक खुलासा किया और पाकिस्तान में उनका हालत को लेकर जो कुछ भी कहा वो काफी चौकाने वाला था।
सीमा हैदर इस वीडियो में कहती हुई दिख रही हैं, ''नौ दिन मैं व्रत रही, आज नवरात्रि का नवां दिन था और मैने कन्या भोजन करवाया। बहुत अच्छा लगा मुझे क्योंकि यही सुंदरता है हमारे भारत महान की। ये चीज मैं कहना चाहूंगी कि पाकिस्तान में बेटियां बेंची जाती हैं लेकिन भारत में बेटियां पूजी जाती हैं।
पूरे नौं दिन बेटियों के पैर पूजे जाते हैं, मुझे बहुत अच्छा लगा। हमारा भारत महान है और यहां बेटियों को देवी माना जाता है यही खूबसूरती है भारत की। हिंदुस्तान जिंदाबाद, जय भारत।'' इसके बाद कई तरह के कमेंट्स सामने आ रहे हैं और लोग रिएक्शन दे रहे हैं।
एक ने लिखा, ''हमें पहले से पता है बता क्या रही है।'' एक ने लिखा, ''तुम्हे तो पता हो कि ये धर्म सच्चा नहीं है, पूजा नहीं कर सकते, जहन्नम में जाओगे फिर तुम ये क्यू कर रही हो।'' एक ने लिखा, ''जय माताजी सबका भला हो यही दुआ है।'' एक ने लिखा, ''ये सब दिखावा है, नौटंकी मत करो।''
इस तरह के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं लेकिन सीमा हैदर ने किसी को जवाब नहीं दिया है। बता दें कि सीमा हैदर इस वक्त अपने पति सचिन के साथ काफी ज्यादा खुश हैं। कहा जा रहा है कि दोनों काफी जल्दी अपने बच्चे का वेलकम करने वाले हैं। उनके प्रेग्नेंसी की खबर अक्सर सामने आती रहती है लेकिन किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications