..................... सीमा हैदर के पाकिस्तान पति की खुली धमकी- 'मेरा बेटा ही सचिन का काम तमाम करेगा' Seema Haider- Ghulam Haider said his son will kill Sachin Meena when he grow up - Hindi Filmibeat

Seema Haider- सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति की खुली धमकी- 'मेरा बेटा ही सचिन का काम तमाम करेगा'

seema haider

सीमा हैदर के भारत आने के बाद जितना रायता यहां फैला है उतना ही पाकिस्तान में भी है। सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर की तरफ से भी लगातार कई तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं और वो सीमा को लेकर बात करते हैं।

हालांकि इस बार उसने सीमा को छोड़कर सीधे सचिन को टारगेट किया है और धमकी दे डाली है। गुलाम हैदर ने जो कुछ भी कहा वो काफी डराने वाला है और लोग इसपर बात कर रहे हैं। गुलाम हैदर का कहना है कि उसके बच्चे ही सचिन मीणा का काम तमाम कर देंगे।

गौरतलब है कि सीमा अपने साथ 4 बच्चे लाई है जिसमें गुलाम हैदर का बेटा भी है। इसी को लेकर गुलाम ने ऐसी बात कही है। गुलाम हैदर इस दौरान एक यूट्यूब चैनल से बात कर रहे थे। उन्होने कहा कि वो सीमा हैदर और एपी सिंह को कभी माफ नहीं करेंगे। वो अपने बच्चों के लिए अदालत तक जाएंगे और कानून से अपने बच्चे वापस लेंगे।

इसके अलावा उन्होने कहा कि सीमा हैदर ने कहा था कि वो गुलाम के लिए दरवाजा तक नहीं खोलेगी, तो उससे ये कहना चाहता हूं कि तुम्हारे पास आना ही कौन चाहता है। लेकिन सचिन और एपी सिंह जिस बच्चे को अपने पास बिठाए हैं वो उसके बच्चे हैं। मेरा बेटा ही बड़ा होकर सचिन का गला दबाएगा। मैं अगर इन बच्चों को छोड़ देता हूं तो मेरे बच्चे बड़े होकर सचिन को नहीं छोड़ेंगे।

गुलाम हैदर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर कई तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। सीमा हैदर की बात करें तो अभी इस बारे में उन्होने गुलाम हैदर को किसी तरह का कोई जवाब नहीं दिया है। कहा जा सकता है कि सोशल मीडिया पर उनका रिएक्शन जल्दी ही सामने आने वाला है। सीमा हैदर फिलहाल भारत में हैं और सचिन से शादी करने के बाद वो हिंदू धर्म में प्रवेश कर चुकी हैँ।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X